1. विष्णुपद क्षेत्र का होगा कायाकल्प
गया के विष्णुपद मंदिर इलाके को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर की तर्ज पर विकसित करने के लिए 2,520 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। यहां पार्किंग, घाट, एलीवेटेड पथ, डोरमेट्री और श्रद्धालुओं के लिए दूसरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
2. सोन का पानी फल्गु तक पहुंचाने की तैयारी
सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना के लिए 996.05 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसके तहत उत्तर कोयल नहर के माध्यम से सोन नदी का पानी फल्गु तक पहुंचाने की योजना है।
3. गाद प्रबंधन की नई नीति लागू
बिहार जलस्रोत पुनर्स्थापन एवं गाद प्रबंधन नीति, 2026 को मंजूरी मिली है। नदियों और जलाशयों से निकाली गई गाद का इस्तेमाल सड़क, रेलवे, सिंचाई और निर्माण कार्यों में भराई के लिए किया जा सकेगा।
4. आकांक्षी जिलों में बनेंगे हेलीपोर्ट
राज्य में हवाई कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए केंद्र और राज्य के बीच एमओयू को मंजूरी दी गई है। इसके तहत नए हवाई मार्गों को सहायता देने के साथ आकांक्षी जिलों में हेलीपोर्ट विकसित किए जाएंगे।
5. ईंट-भट्ठा कारोबारियों को बकाया में राहत
वित्तीय वर्ष 2024-25 तक की बकाया राशि के लिए एकमुश्त समाधान योजना को मंजूरी मिली है। निर्धारित शर्तों के तहत ब्याज को हटाकर बकाया राशि जमा करने पर संबंधित मामलों के निपटारे का रास्ता साफ होगा। यह योजना तीन महीने तक प्रभावी रहेगी।

0 comments:
Post a Comment