15 जिलों की 49 लाख से ज्यादा आबादी प्रभावित
इस साल गंगा, गंडक, कोसी और पुनपुन समेत कई नदियों में आई बाढ़ का असर राज्य के 15 जिलों, 88 प्रखंडों और 575 पंचायतों पर पड़ा है। करीब 49.36 लाख लोगों के प्रभावित होने की जानकारी दी गई है। प्रभावित जिलों में पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय, बक्सर, समस्तीपुर, मुंगेर, कटिहार, लखीसराय, खगड़िया, पूर्णिया, मधेपुरा और अरवल शामिल हैं।
राहत शिविर और सामुदायिक रसोई जारी
बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 1,260 सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं। विभाग के अनुसार अब तक करीब 1.19 करोड़ लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा चुका है। इसके अलावा 13 राहत शिविरों में भी प्रभावित लोगों को जरूरी सुविधाएं दी जा रही हैं।
नुकसान का जायजा लेने आएगी केंद्रीय टीम
बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए बुधवार को केंद्रीय टीम बिहार पहुंचेगी। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आने वाली टीम प्रभावित इलाकों और नुकसान की स्थिति का जायजा लेगी। सरकार का कहना है कि तत्काल राहत के साथ-साथ बिहार में बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान तलाशने पर भी जोर दिया जाएगा।
.png)
0 comments:
Post a Comment