11,902 करोड़ का बजट मंजूर
वर्ष 2026-27 के लिए समग्र शिक्षा के तहत 11,902.85 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है। वहीं, 2025-26 में उपलब्ध राशि में से 9,425.21 करोड़ रुपये यानी 92.46 प्रतिशत का उपयोग किया गया। सरकार ने अब नए बजट का शत-प्रतिशत इस्तेमाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
कक्षा पांच तक बढ़ेगा निपुण भारत
बैठक में निपुण भारत मिशन को कक्षा पांच तक विस्तार देने की जानकारी दी गई। कक्षा तीन से पांच तक हिंदी, गणित, अंग्रेजी और पर्यावरण विषयों के सीखने के लक्ष्य तय किए जाएंगे। साथ ही स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और विज्ञान प्रयोगशालाओं के बेहतर उपयोग पर जोर दिया गया है।
ड्रीम लैब और स्कूल सुरक्षा पर भी जोर
सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के व्यावहारिक और सर्वांगीण विकास के लिए ड्रीम लैब स्थापित करने की तैयारी है। इसके लिए टाटा टेक्नोलॉजी, यास्कावा समेत अन्य उद्योग समूहों के साथ समझौते किए गए हैं। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के स्कूल सुरक्षा ऑडिट के लिए कार्यदायी संस्था का चयन भी हो चुका है।

0 comments:
Post a Comment