ग्रामीण परिवारों को मिली सबसे बड़ी राहत
पहले शहरों में रहने वाले ग्राहकों को 25 दिन बाद दूसरा सिलेंडर बुक करने की सुविधा थी, लेकिन ग्रामीण उपभोक्ताओं को इसके लिए 45 दिन इंतजार करना पड़ता था। अधिक गैस खपत वाले परिवारों के लिए यह व्यवस्था परेशानी का कारण बन रही थी। खासकर ऐसे घर, जहां खाना पकाने के लिए एलपीजी ही मुख्य साधन है, उन्हें नए नियम से राहत मिलेगी।
सप्लाई में सुधार के बाद फैसला
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एलपीजी की सप्लाई पर असर पड़ा था। उपलब्धता को देखते हुए सिलेंडर बुकिंग से जुड़े नियमों में भी बदलाव किए गए थे। अब सरकार के मुताबिक हालात में सुधार आया है और रिफिल का बैकलॉग भी काफी कम हुआ है। इसके बाद ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए 45 दिन की बाध्यता हटाकर 25 दिन का नियम लागू किया गया है।
अब पूरे देश में एक जैसा नियम
नए बदलाव के बाद घरेलू एलपीजी ग्राहकों के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रिफिल बुकिंग की अवधि समान हो गई है। यानी उपभोक्ता को अगला सिलेंडर बुक करने के लिए अब 45 दिन का लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सरकार के इस कदम से नियमित रूप से गैस की ज्यादा खपत करने वाले परिवारों को खास तौर पर फायदा मिलने की उम्मीद है।

0 comments:
Post a Comment