केंद्र सरकार का फैसला, LPG सिलेंडर को लेकर बड़ी खुशखबरी, देशभर में लागू

नई दिल्ली। देशभर के घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रिफिल सिलेंडर की बुकिंग को लेकर लागू 45 दिन की समय-सीमा में बदलाव कर दिया है। अब गांव और शहर, दोनों जगहों के उपभोक्ता 25 दिन के अंतराल पर नया LPG सिलेंडर बुक कर सकेंगे।

सरकार की ओर से बताया गया कि LPG की उपलब्धता में सुधार और लंबित रिफिल की संख्या कम होने के बाद यह राहत दी गई है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने तेल कंपनियों को नई व्यवस्था तत्काल लागू करने के निर्देश दिए हैं।

पहले ग्रामीण उपभोक्ताओं को करना पड़ता था इंतजार

इससे पहले ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले घरेलू ग्राहकों को पिछली रिफिल मिलने के बाद अगली बुकिंग के लिए 45 दिन तक इंतजार करना पड़ता था। वहीं शहरों में यह अवधि 25 दिन थी। अब दोनों क्षेत्रों के लिए नियम समान कर दिया गया है।

LPG सप्लाई में सुधार के बाद लिया फैसला

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऊर्जा आपूर्ति में आई चुनौतियों के बीच सरकार ने LPG की उपलब्धता बनाए रखने के लिए कई कदम उठाए थे। हालात में सुधार आने के बाद अब रिफिल बुकिंग से जुड़ी पाबंदी को भी आसान किया गया है। इससे खासकर अधिक LPG खपत वाले ग्रामीण परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है।

0 comments:

Post a Comment