मेरिट के आधार पर मिला विद्यालय
विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया स्थानांतरण अंक और वरीयता के आधार पर की गई। जिन शिक्षकों का वेटेज स्कोर अधिक था, उन्हें उनकी पसंद के अनुसार पहले विद्यालय चुनने का अवसर मिला। अधिकारियों के मुताबिक बड़ी संख्या में शिक्षकों को उनका पहला पसंदीदा विद्यालय ही आवंटित हुआ है।
इस प्रक्रिया में सरप्लस शिक्षकों के अलावा पारस्परिक स्थानांतरण के लिए आवेदन करने वाले शिक्षक भी शामिल रहे। विभाग का कहना है कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी तरीके से पूरी की गई है।
आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका
औपबंधिक विद्यालय आवंटन से असंतुष्ट शिक्षक विभागीय पोर्टल के माध्यम से अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद प्रक्रिया पूरी होने पर अंतिम स्थानांतरण पत्र जारी किए जाएंगे।
विभाग के अनुसार 10 से 14 सितंबर के बीच संबंधित शिक्षकों के अंतिम स्थानांतरण पत्र ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इससे शिक्षकों को नए विद्यालय में योगदान की आगे की प्रक्रिया पूरी करने में सुविधा होगी।

0 comments:
Post a Comment