यूपी में 2 सड़कों का होगा चौड़ीकरण, इन जिलों के लिए बड़ी खुशखबरी!

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के रुदौली क्षेत्र में सड़क को बेहतर करने के लिए दो प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण की परियोजना शुरू की गई है। करीब 85 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से भेलसर-उमापुर रेछघाट और भेलसर-टिकैतनगर मार्ग को बेहतर बनाया जाएगा। दोनों परियोजनाओं का शिलान्यास विधायक रामचंद्र यादव ने किया।

12 और 10 मीटर चौड़ी होंगी सड़कें

भेलसर-उमापुर रेछघाट मार्ग की लंबाई करीब 22.5 किलोमीटर है। वर्तमान में 5.5 मीटर चौड़े इस मार्ग को बढ़ाकर 12 मीटर किया जाएगा। इस काम पर करीब 57 करोड़ 65 लाख रुपये खर्च होंगे। वहीं, भेलसर-टिकैतनगर मार्ग को करीब सात मीटर से बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा। इस परियोजना पर लगभग 27 करोड़ 59 लाख रुपये खर्च होने हैं।

लोगों को जाम से मिलेगी राहत

सड़कें चौड़ी होने के बाद रुदौली और आसपास के इलाकों में आवागमन आसान होने की उम्मीद है। दोनों मार्ग अयोध्या, बाराबंकी और अमेठी सहित आसपास के क्षेत्रों को जोड़ते हैं। बेहतर सड़क से बाजार, स्कूल और अस्पताल तक पहुंच आसान होने के साथ व्यापार और कृषि गतिविधियों को भी गति मिल सकती है।

भेलसर-उमापुर रेछघाट मार्ग की निविदा प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और निर्माण जल्द शुरू कराने की तैयारी है। परियोजना को एक साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। चौड़ीकरण की प्रक्रिया के लिए सड़क के दोनों ओर सीमांकन भी किया जा चुका है।

0 comments:

Post a Comment