1. मेष राशि
पितृपक्ष मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी रह सकता है। अटके हुए काम आगे बढ़ने के साथ आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन सकते हैं। नौकरी और कारोबार से जुड़े लोगों को नई जिम्मेदारी या अवसर मिल सकता है।
2. वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को इस दौरान धन से जुड़े मामलों में फायदा मिलने की संभावना है। परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से चल रही किसी परेशानी का समाधान निकल सकता है।
3. कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय करियर के लिहाज से अच्छा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ सकता है और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में भी सुख-शांति का माहौल बने रहने के संकेत हैं।
4. वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए पितृपक्ष आर्थिक रूप से राहत लेकर आ सकता है। आय के नए साधन बन सकते हैं और पुराने निवेश या रुके हुए धन से लाभ मिलने की संभावना बन सकती है।
5. मकर राशि
मकर राशि के जातकों को मेहनत का बेहतर परिणाम मिल सकता है। नौकरी में तरक्की, कारोबार में लाभ और नई योजनाओं पर काम शुरू करने के अवसर मिल सकते हैं। परिवार में भी सकारात्मक माहौल रहने की उम्मीद है।

0 comments:
Post a Comment