ऑपरेशन सिंदूर में दिखी S-400 की ताकत
S-400 सिस्टम को भारत में 'सुदर्शन' नाम दिया गया है। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस एयर डिफेंस सिस्टम ने हवाई खतरों से निपटने में अहम भूमिका निभाई थी। इसी प्रदर्शन के बाद भारत की ओर से अतिरिक्त S-400 सिस्टम लेने की योजना को आगे बढ़ाने की बात सामने आई है।
सीमाओं पर बढ़ेगी सुरक्षा
भारत ने 2018 में रूस के साथ पांच S-400 यूनिट्स की डील की थी। इनमें से चार सिस्टम भारत को मिल चुके हैं, जबकि पांचवीं यूनिट की डिलीवरी नवंबर तक होने की उम्मीद बताई गई है। अगर नए प्रस्ताव पर समझौता होता है तो अतिरिक्त सिस्टम पूर्वी और पश्चिमी सीमाओं पर तैनात किए जा सकते हैं। इससे हवाई हमलों और मिसाइल खतरों के खिलाफ भारत की सुरक्षा क्षमता और बढ़ेगी।
रूस ने रखे कई और रक्षा प्रस्ताव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार S-400 के अलावा रूस की ओर से भारत के साथ S-500 'प्रोमेथियस' के संभावित संयुक्त उत्पादन, Su-57E स्टेल्थ फाइटर जेट, कैलिबर मिसाइल से लैस पनडुब्बियों और Su-30MKI को 'सुपर सुखोई' में अपग्रेड करने जैसे प्रस्ताव भी बताए गए हैं। इन प्रस्तावों पर आगे बढ़ने से भारत-रूस रक्षा सहयोग को नई दिशा मिल सकती है।

0 comments:
Post a Comment