बारिश की गतिविधियां कम होने से प्रदेश के कई हिस्सों में धूप और उमस बढ़ सकती है। लखनऊ में भी रविवार को बादल और धूप का मिला-जुला असर देखने को मिला। यहां अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इन जिलों में बरसेंगे बादल
सोमवार को लखीमपुर खीरी, महाराजगंज, मुरादाबाद, बहराइच, बलरामपुर, बिजनौर, सिद्धार्थनगर और श्रावस्ती में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा गोंडा समेत पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में भी तेज बारिश देखने को मिल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। ऐसे में लोगों को मौसम को देखते हुए जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मंगलवार से कम होगी बारिश
मंगलवार के बाद प्रदेश में बारिश का दौर कमजोर पड़ने की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी के ज्यादातर हिस्सों में मौसम अपेक्षाकृत शुष्क रह सकता है। हालांकि स्थानीय स्तर पर हल्की बारिश से पूरी तरह इनकार नहीं किया गया है।
बीते रविवार को बरेली में 141.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। इसके अलावा बिजनौर में 134 मिमी और मुरादाबाद में 114 मिमी वर्षा दर्ज की गई। आने वाले दिनों में बारिश घटने के साथ तापमान और उमस में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

0 comments:
Post a Comment