CM सम्राट का आदेश, बिहारवासियों के लिए 3 बड़ी खुशखबरी

पटना। बिहार के लोगों की शिकायतों के त्वरित समाधान को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री सचिवालय में आयोजित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में उन्होंने 137 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों व जिलाधिकारियों को समय पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

1 .30 दिन में होगा शिकायतों का समाधान

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सहयोग शिविर के जरिए आने वाली समस्याओं का समाधान 30 दिनों के भीतर करने का लक्ष्य रखा जाए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों के निपटारे में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों और कर्मचारियों को पारदर्शिता व संवेदनशीलता के साथ काम करने को कहा गया है।

2 .बुजुर्गों और राशन कार्ड आवेदकों को राहत

सहयोग कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने खास तौर पर वृद्धावस्था पेंशन और राशन कार्ड के पात्र आवेदकों को जल्द लाभ देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तकनीकी वजहों से कोई भी योग्य व्यक्ति सरकारी योजना के लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए।

3 .काम हो गया तो पटना आने की जरूरत नहीं

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन लोगों की शिकायत का समाधान हो चुका है, उन्हें बार-बार पटना आने की जरूरत नहीं है। केवल ऐसे जटिल मामलों के लिए राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में आने की जरूरत होगी, जिनका समाधान जिला स्तर पर नहीं हो पा रहा है। सरकार का लक्ष्य शिकायतों का निष्पक्ष और समयबद्ध निपटारा कर लोगों का भरोसा मजबूत करना है। 

0 comments:

Post a Comment