छह महीने से राशन नहीं लिया तो जांच
नई व्यवस्था के तहत जिन राशन कार्डों से पिछले छह महीने से राशन नहीं लिया गया है, उन्हें जांच के दायरे में लाया जा सकता है। ऐसे कार्डों को फिलहाल अस्थायी रूप से निष्क्रिय किया जा सकता है। इसके बाद लाभार्थी की पात्रता की दोबारा जांच होगी।
इस प्रक्रिया में e-KYC और फील्ड वेरिफिकेशन की मदद ली जाएगी। खास बात यह है कि लाभार्थियों को अपनी पात्रता साबित करने के लिए तीन महीने का मौका दिया जाएगा। यानी कार्ड पर रोक लगने का मतलब तत्काल और स्थायी रद्दीकरण नहीं है।
डुप्लीकेट नाम मिलने पर भी मौका
अगर किसी व्यक्ति का नाम एक से ज्यादा जगह राशन लाभार्थी के तौर पर दर्ज मिलता है, तो उसका मामला भी सत्यापन के लिए भेजा जा सकता है। संबंधित व्यक्ति को पहचान और पात्रता से जुड़े जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने तथा e-KYC पूरी करने का अवसर मिलेगा। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
राशन कार्ड धारक अभी क्या करें?
जिन लोगों ने लंबे समय से राशन नहीं लिया है, उन्हें अपने कार्ड की स्थिति जांच लेनी चाहिए। परिवार के किसी सदस्य की e-KYC बाकी है तो उसे भी जल्द पूरा कराना बेहतर रहेगा। राशन की दुकान पर उपलब्ध ePOS मशीन के जरिए भी e-KYC की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

0 comments:
Post a Comment