यूपी में बनेंगे 24 नए पुल, इन 2 जिलों के लिए बड़ी खुशखबरी

न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश के देवरिया और गोरखपुर जिले के ग्रामीण इलाकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। गांवों में आवागमन बेहतर करने और बरसात के दौरान जलनिकासी की समस्या दूर करने के लिए शासन ने 24 नए लघु सेतुओं के निर्माण को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं पर करीब 29 करोड़ 77 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

काम शुरू कराने के लिए चालू वित्तीय वर्ष में पहली किस्त के तौर पर करीब 5 करोड़ 95 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं। लोक निर्माण विभाग पुराने और जर्जर पुल-पुलियों की जगह नए लघु सेतु, आरसीसी पुलिया और बाक्स कल्वर्ट तैयार करेगा।

देवरिया में 10 स्थानों पर होगा निर्माण

देवरिया जिले में 10 परियोजनाओं को स्वीकृति मिली है। इनकी कुल लागत करीब 13 करोड़ 73 लाख रुपये है। अलग-अलग संपर्क मार्गों पर क्षतिग्रस्त पुलिया और पुलों को हटाकर नए निर्माण किए जाएंगे। जमुआर नाले, बरसाती नालों और अन्य जलधाराओं पर पुल व बाक्स कल्वर्ट बनाए जाने हैं।

इससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और बारिश के दौरान रास्तों पर पानी भरने की समस्या को कम करने में भी मदद मिलेगी।

गोरखपुर में 14 परियोजनाओं को मंजूरी

गोरखपुर में 14 स्थानों पर नए लघु सेतु, आरसीसी पुलिया और बाक्स कल्वर्ट बनाए जाएंगे। अलग-अलग संपर्क मार्गों को जोड़ने वाली इन परियोजनाओं से कई ग्रामीण इलाकों में आवागमन सुगम होने की उम्मीद है। 

सरकार की इस पहल से जर्जर पुल-पुलियों पर निर्भर ग्रामीणों को राहत मिलेगी। नए निर्माण पूरे होने के बाद गांवों से मुख्य मार्गों तक पहुंच आसान होगी और बरसात के मौसम में भी संपर्क बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment