10 से 25 सितंबर तक मिलेगा राशन
सितंबर महीने का राशन वितरण 10 सितंबर 2026 से शुरू होकर 25 सितंबर तक चलेगा। राशन दुकानों पर वितरण दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगी।
अंत्योदय कार्ड वालों को 35 किलो
आपको बता दें की अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थियों को कुल 35 किलो अनाज दिया जाएगा। इसमें 14 किलो गेहूं और 21 किलो चावल शामिल हैं। इसके अलावा अंत्योदय कार्ड धारकों को 3 किलो चीनी भी निर्धारित दर पर उपलब्ध कराई जाएगी।
चीनी के लिए जरूरी है यह बात
राशन लेते समय कार्ड धारकों को एक जरूरी बात का ध्यान रखना होगा। सामान्य राशन के लिए पोर्टेबिलिटी की सुविधा उपलब्ध हो सकती है, लेकिन चीनी के मामले में पोर्टेबिलिटी लागू नहीं होगी। यानी अंत्योदय कार्ड धारकों को चीनी अपनी उसी मूल राशन दुकान से लेनी होगी, जहां उनका कार्ड पंजीकृत है।
गरीब परिवारों को मिलता है लाभ
अंत्योदय अन्न योजना का लाभ आर्थिक रूप से सबसे कमजोर परिवारों को दिया जाता है। योजना के तहत पात्र अंत्योदय कार्ड धारकों को हर महीने निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है। सितंबर के वितरण में चीनी मिलने से त्योहारों के मौसम में इन परिवारों को अतिरिक्त राहत मिलने की उम्मीद है।
0 comments:
Post a Comment