15 सितंबर से शुरू होगा आवेदन
रेलवे पैरामेडिकल भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावित है। इच्छुक अभ्यर्थी 14 अक्टूबर 2026 रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी।
यह भर्ती केंद्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के तहत होगी। भर्ती के लिए जारी सूचना में कुल 560 पदों की संख्या फिलहाल संभावित बताई गई है। पदों की अंतिम संख्या विस्तृत विज्ञापन जारी होने के बाद स्पष्ट होगी।
वेतन भी आकर्षक
पैरामेडिकल श्रेणी के अलग-अलग पदों के अनुसार वेतनमान सातवें वेतन आयोग के तहत स्तर 3 से स्तर 7 तक निर्धारित किया जाएगा। यानी चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार अच्छा वेतन और रेलवे की नौकरी से जुड़ी अन्य सुविधाएं मिल सकती हैं।
आवेदन से पहले जरूरी बात
अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन शुरू होने से पहले संबंधित पद की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया से जुड़ी विस्तृत जानकारी आधिकारिक विज्ञापन में जरूर देख लें। गलत जानकारी के साथ आवेदन करने से बचें।
.png)
0 comments:
Post a Comment