कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने प्रदेश के किसानों से अपील की है कि वे योजना का लाभ लेने के लिए कृषि विभाग के पोर्टल पर जल्द से जल्द बुकिंग कराएं। इसके लिए किसान agriculture.up.gov.in पर जाकर संबंधित प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
रबी फसलों के लिए भी बुकिंग का मौका
तोरिया के साथ रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए गेहूं, चना, मटर, मसूर और राई-सरसों की भी बुकिंग प्रक्रिया चल रही है। सरकार ने किसानों से अधिक संख्या में बुकिंग कराने की अपील की है, ताकि रबी सीजन की तैयारियों को समय पर पूरा किया जा सके।
फसल बीमा की तारीख बढ़ी
किसानों के लिए एक और महत्वपूर्ण अपडेट है। खरीफ 2026 के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमा कराने की अंतिम तारीख 31 अगस्त से बढ़ाकर 10 सितंबर 2026 कर दी गई है। जिन किसानों ने अभी तक फसल का बीमा नहीं कराया है, वे निर्धारित समय के भीतर यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
फसल नुकसान की सूचना ऐसे दें
बाढ़ या अत्यधिक बारिश से फसल खराब होने पर किसान इसकी जानकारी टोल-फ्री नंबर 14447, किसान कॉल सेंटर 0522-2317003, क्रॉप इंश्योरेंस ऐप, व्हाट्सऐप चैटबॉट या संबंधित बैंक शाखा के माध्यम से दे सकते हैं। प्रभावित किसानों के पात्र मामलों का सर्वे कर समय पर क्षतिपूर्ति देने के निर्देश भी दिए गए हैं।
.png)
0 comments:
Post a Comment