बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! जल्द बदलेगा स्कूल, 15 सितंबर तक फैसला

पटना। बिहार राज्य में शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। सरप्लस और पारस्परिक स्थानांतरण वाले शिक्षकों को जल्द ही उनके नए स्कूलों का आवंटन किया जाएगा। विभागीय कार्यक्रम के मुताबिक 10 से 14 सितंबर के बीच शिक्षकों के ई-शिक्षा कोष पर विद्यालय आवंटन से जुड़ा पत्र उपलब्ध कराया जा सकता है।

इसके बाद 15 सितंबर से शिक्षक अपने नए विद्यालय में योगदान देना शुरू कर सकेंगे। इससे पहले स्थानांतरण के लिए गंभीर बीमारी का आधार बताकर आवेदन करने वाले शिक्षकों के मेडिकल दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

ई-शिक्षा कोष पर बढ़ी हलचल

कई शिक्षकों के ई-शिक्षा कोष पर स्थानांतरण से जुड़ा विकल्प दिखाई देने लगा है। हालांकि, कुछ शिक्षकों के मुताबिक अभी औपबंधिक पत्र उपलब्ध नहीं हुआ है। ऐसे में शिक्षक लगातार पोर्टल पर अपने नए विद्यालय की जानकारी चेक कर रहे हैं।

औपबंधिक आवंटन के बाद शिक्षकों को किसी गड़बड़ी की स्थिति में आपत्ति दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। आपत्तियों के निपटारे के बाद अंतिम स्थानांतरण पत्र जारी किया जाएगा।

जल्द साफ होगी तस्वीर

अधिकारियों के मुताबिक मेडिकल जांच और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद स्थानांतरण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी। अगले कुछ दिनों में शिक्षकों को यह स्पष्ट हो जाएगा कि उनकी नई तैनाती किस विद्यालय में हुई है।

0 comments:

Post a Comment