25 जिलों में तेज बारिश के आसार
गुरुवार और शुक्रवार को रायबरेली, प्रयागराज, बांदा, कानपुर, चित्रकूट, मिर्जापुर, वाराणसी, फतेहपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा समेत कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा।
पिछले दिनों लखनऊ, मिर्जापुर, सीतापुर, चित्रकूट और बांदा में अच्छी बारिश दर्ज की गई। इससे कई इलाकों में मौसम सुहाना हो गया है।
7 सितंबर के बाद कमजोर पड़ेगा मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में फिलहाल मानसून सक्रिय बना हुआ है, लेकिन 7 सितंबर के बाद इसकी गतिविधियों में कमी आने के संकेत हैं। सितंबर में पूरे प्रदेश में सामान्य से करीब 10 फीसदी कम बारिश होने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने बारिश के दौरान खासकर ग्रामीण इलाकों में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खेतों में काम करने वाले लोगों को आकाशीय बिजली के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचना चाहिए। साथ ही साथ बिजली के खंभे से दूर रहने को कहा गया हैं।

0 comments:
Post a Comment