केंद्र सरकार की नौकरी करने का मौका, युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी!

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। UPSC ने Combined Geo-Scientist Examination (CGSE) 2027 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए कुल 127 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इसमें जियोलॉजिस्ट, जियोफिजिसिस्ट, केमिस्ट और हाइड्रोजियोलॉजिस्ट समेत कई पद शामिल हैं।

2 सितंबर से शुरू हुआ आवेदन

इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए योग्य उम्मीदवार 2 सितंबर 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 22 सितंबर 2026 शाम 6 बजे तक है। आवेदन UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के जरिए किया जा सकता है।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही पद के अनुसार जियोलॉजी, जियोफिजिक्स, केमिस्ट्री या हाइड्रोजियोलॉजी जैसे विषयों में संबंधित मास्टर डिग्री जरूरी है।

तीन चरणों में होगा चयन

उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट के आधार पर होगा। प्रारंभिक परीक्षा 10 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी, जबकि मुख्य परीक्षा 19 और 20 जून 2027 को होगी। इसके बाद इंटरव्यू लिया जाएगा।

यह भर्ती केंद्र सरकार के मंत्रालयों के तहत ग्रुप A और B पदों के लिए है, इसलिए संबंधित योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर माना जा रहा है।

0 comments:

Post a Comment