HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

बिहार के मेडिकल कालेजों में नामांकन के लिए आज से रजिस्ट्रेशन

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के मेडिकल कालेजों में नामांकन के लिए आज से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। इसको लेकर बीसीईसीईबी के द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया हैं।

खबर के अनुसार नीट यूजी 2023 में क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवार राज्य के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में नामांकन के लिए आज से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 29 जुलाई से चार अगस्त की रात 10 बजे तक चलेगा। 

आपको बता दें की राज्य के सरकारी मेडिकल कालेजों में राज्य कोटे के तहत 1,321 सीटें निर्धारित हैं। इस बार लड़कियों को 33 प्रतिशत आरक्षण का लाभ भी दिया जायेगा। यानि की इसमें से 396 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होगी।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तिथि : 29 जुलाई से चार अगस्त तक।

ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि : चार अगस्त तक।

आवेदन सुधार की अंतिम तिथि : पांच अगस्त तक।

मेरिट लिस्ट जारी होने की तिथि : सात अगस्त।

च्वाइस फिलिंग की तिथि : नौ अगस्त से।

आधिकारिक वेबसाइट : bceceboard.bihar.gov.in

राजकोट के नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की खासियत

न्यूज डेस्क: राजकोट में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  ने गुरुवार को इस इंरटनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया हैं। बहुत जल्द इस एयरपोर्ट से विमान का संचालन शुरू कर दिया जायेगा। 

खबर के अनुसार 1405 करोड़ रुपये की लागत से इस एयरपोर्ट का निर्माण किया गया हैं। पीएम मोदी के द्वारा ही अक्टूबर 2017 में राजकोट शहर के निकट हीरासर गांव में इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शिलान्यास किया था और अब उन्ही के द्वारा इसका उद्घाटन हुआ हैं।

राजकोट के नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की खासियत?

1 .यह राज्य का पहला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा है। 

2 .इस एयरपोर्ट के रनवे की लंबाई 3040 मीटर और चौड़ाई 45 मीटर है। 

3 .एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन 23,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। 

4 .यह एयरपोर्ट टर्मिनल 20 चेक-इन काउंटर और 5 कन्वेयर बेल्ट से सुसज्जित है। 

5 .यह एयरपोर्ट  पीक आवर्स के दौरान 2800 यात्रियों को सेवा प्रदान कर सकता हैं।

6 .हवाई अड्डे पर 300 कारों और 75 दोपहिया वाहनों को लगाने की क्षमता वाला एक पार्किंग क्षेत्र हैं।

बक्सर : बिहार में 614 पदों पर चल रही सरकारी भर्ती

बक्सर : बिहार में 614 पदों पर सरकारी भर्ती चल रही हैं। ये भर्ती दो अलग-अलग संस्थनों के द्वारा निकाली हैं। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें। 

1 .Bihar Vidhan Parishad Various Vacancy 2023 Online

पद का नाम : Reporter, Asst, Assistant Caretaker, DEO, LDC & Other Vacancy

पदों की संख्या : कुल 172 पद। 

योग्यता : 10वीं, 12वीं, स्नातक।

चयन प्रक्रिया : एग्जाम के द्वारा। 

नौकरी करने का स्थान : बिहार। 

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 22 अगस्त 2023

आधिकारिक वेबसाइट लिंक : https://biharvidhanparishad.gov.in//

2 .BPSC 69 CCE Online Form 2023

पद का नाम : 69th CCE

पदों की संख्या : कुल 442 पद। 

योग्यता : ग्रेजुएट्स। 

चयन प्रक्रिया : एग्जाम, इंटरव्यू के द्वारा। 

नौकरी करने का स्थान : बिहार।

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 5 अगस्त 2023

आधिकारिक वेबसाइट लिंक : https://bpsc.bih.nic.in/Application.htm

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन संस्थानों की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। क्यों की इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।

गुजरात के गांधीनगर और बनासकांठा में 61 पदों पर वैकेंसी

न्यूज डेस्क: गुजरात के गांधीनगर और बनासकांठा में 61 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। ये वैकेंसी दो अलग-अलग संस्थानों के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए इन संस्थानों की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन को पूरा करें।

1 .इंस्टिट्यूट फॉर प्लाज्मा रिसर्च में निकली वैकेंसी।

 पद का नाम : Graduate Apprentice, Technician Apprentice

 योग्यता : बीटेक, डिप्लोमा।

 पदों की संख्या : कुल 55 पद। 

 चयन प्रक्रिया : मेरिट के द्वारा।

  नौकरी करने का स्थान : गांधीनगर। 

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 2023-08-04

 आवेदन करने के लिए वेबसाइट : www.ipr.res.in

2 .सरदरकृषिनगर दांतीवाड़ा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में निकली वैकेंसी।

 पद का नाम : Assistant Professor

 योग्यता : M.Sc, M.Phil/Ph.D

 पदों की संख्या : कुल 06 पद। 

 चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू के द्वारा। 

 नौकरी करने का स्थान : बनासकांठा 

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 2023-08-18

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.sdau.edu.in

ऐसे करें आवेदन : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन संस्थानों की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

वडोदरा : गुजरात में आधार कार्ड को अपडेट करें फ्री

वडोदरा : गुजरात में रहने वाले वैसे लोग जिनका आधार कार्ड 10 साल से पुराना हैं वो लोग अपने आधार कार्ड को ऑनलाइन के द्वारा फ्री में अपडेट करा लें। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार ने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने की सुविधा 14 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी हैं।

खबर के अनुसार UIDAI ने जानकारी दी है कि आप पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ को 14 सितंबर तक अपलोड करा सकते हैं। अगर आपने अभी तक अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं किया हैं तो आप जल्द से जल्द अपने आधार को अपडेट करें।

बता दें की आप अपने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जा सकते हैं और आधार को अपडेट कर सकते हैं। वहीं सीएससी केंद्र पर जाकर अपडेट कराने पर 25 रुपये का चार्ज देना होगा। 

गुजरात में आधार कार्ड को अपडेट करें फ्री?

1 .वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं

2 .इसके बाद आधार अपडेट के विकल्प को चुनें। 

3 .इसकी बाद अपनी सभी जानकारी को सही-सही दर्ज करें।

4 .अब आप स्कैन कॉपी को अपलोड करें और डेमोग्राफिक डाटा की जानकारी अपलोड करें।

5 .इसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जायेगा और आपको एक नंबर मिलेगा इसे संभालकर रख लें।

बक्सर : बिहार में भू-नक्शा से जमीन कैसे मापा जाता है

बक्सर : बिहार में जमीन की खरीद-बिक्री तेजी के साथ हो रही हैं। इस खरीद बिक्री के दौरान लोगों को जमीन मापी की आवश्यकता होती हैं। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की बिहार में भू-नक्शा से जमीन की मापी कैसे किया जाता है।

बिहार में हम आमतौर पर खेत या जमीन को बीघा, एकड़, कट्ठा, हैक्‍टेयर, ईंच, फुट, गज, धुर, डिसमिल आदि में जमीन की मापी करते हैं। इसकी मापी करने से पहले हमे जमीन का नक्शा देखना होता हैं और नक्शे के आधार पर हम जमीन की नापी करते हैं। 

आपको बता दें की जमीन नापने का कोई तय फार्मूला नहीं है लेकिन इसके प्रचलित मात्रक बीघा, कट्ठा, डिसमिल आदि होते है जिसका इस्तेमाल हम जमीन की नापी करते हैं। भू-नक्शा के आधार पर अमीन के द्वारा सीकड़ गिराया जाता हैं। 

ऐसे करें मापी: सबसे पहले भू-नक्शा के आधार पर जमीन की बाहरी भुजाओं को नाप लें। इसके बाद सादे कागज में इस माप का एक नक्शा बना लें। यह नक्शा त्रिभुज, चतुर्भुज, वृत्त, बहुभुज आदि आकार का होगा। इसके बाद गणित का फार्मूला लगाकर जमीन का क्षेत्रफल जान सकते हैं, इसके बाद इसे बीघा, कट्ठा, डिसमिल आदि में इसे बदल लें। 

बिहार में भू-नक्शा से जमीन कैसे मापा जाता है?

1 बीघा : 43560 स्क्वायर फीट

1 हेक्टयर : 107, 639 स्क्वायर फीट

1 एकड़ : 4046.8 स्क्वायर फीट

1 धूरी : 68.0625 वर्ग फुट

1 कट्ठा : 1361.25 वर्ग फुट, 

1 बीघा (बिहार) में 20 कट्ठे हैं। 

1 बीघा : 4.94 कनाल

1 बीघा : 0.01264 हेक्टेयर

1 वर्गमिल : 640 एकड़, 259 हेक्टयर

1 हेक्टयर 2.47100 एकड़, 100 × 100 वर्ग मीटर। 

बक्सर : बिहार में 2578 से अधिक शिक्षा सेवकों की होगी बहाली

बक्सर : बिहार में शिक्षा सेवकों की बहाली होने जा रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने सूबे के सभी डीएम को पत्र भेजकर शिक्षा सेवकों की बहाली से संबंधित पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी हैं, ताकि भर्ती की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। 

खबर के अनुसार बिहार में शिक्षा सेवक के 20 हजार और मरहज केंद्र पर 10 हजार की बहाली का लक्ष्य निर्धारित है। जिसमे 2598 पद खाली है। इन पदों पर भर्ती को लेकर सभी जिलों के जिलाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। 

बता दें की 31 जुलाई तक आबादी की प्रखंडवार सूची बनायी जायेगी और 19 अगस्त तक नियोजन के लिए एनआइसी की वेबसाइट तथा प्रखंड के सार्वजनिक स्थानों पर नोटिस चस्पा कर जानकारी दी जायेगी और चार सितंबर तक आवेदन लिये जायेंगे। 

वहीं 9 सितंबर तक मेधा अंक की गणना की जायेगी और 16 सितंबर तक आवेदन करने वालों से आपत्ति ली जायेंगी। जबकि 19 सितंबर तक आपत्ति का निराकरया किया जायेगा और 31 अक्तूबर तक चयनित शिक्षा सेवकों की सूची जारी की जाएगी।

बक्सर : बिहार में गाय खरीद के लिए 75% अनुदान, करें आवेदन

बक्सर : बिहार में गाय की खरीद के लिए सरकार के द्वारा अनुदान का लाभ दिया जायेगा। इसको लेकर किसानों से आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। राज्य के किसान 1 अगस्त से 1 सितंबर तक आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर अनुदान का लाभ उठा सकते हैं।

खबर के अनुसार साहीवाल, गीर, थारपारकर देशी नस्ल की 2, 4, 15 और 20 गाय की यूनिट खरीदने पर किसानों को अनुदान का लाभ प्राप्त होगा। इसको लेकर सरकार के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं, ताकि किसान आवेदन कर सकें। 

बता दें की बिहार में 2 और 4 गाय की यूनिट पर सामान्य और पिछड़ा वर्ग के किसानों को 50% का अनुदान दिया जायेगा। जबकि अत्यंत पिछड़ा वर्ग, एससी और एसटी वर्ग के किसानों को 75%। वहीं 15 और 20 गाय की यूनिट पर सभी वर्ग के किसानों को 40% का अनुदान मिलेगा। 

ऐसे करें आवेदन : गाय खरीद के लिए अनुदान का लाभ लेना चाहते हैं तो किसान को अपने जिला के जिला गव्य विकास पदाधिकारी को आवेदन देना होगा। बता दें की 2 गाय के लिए किसी तरह के जमीन की कागजात की जरूरत नहीं होगी। वहीं, 4 गायपालन के लिए 5 कट्ठा, 15 और 20 गायपालन के लिए 10 कट्ठा जमीन के कागजात की जरूरत होगी।

बिहार के कैमूर, बक्सर, भोजपुर समेत 13 जिलों में होगी झमाझम बारिश

न्यूज डेस्क: बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज यानि की शनिवार को बिहार के कैमूर, बक्सर, भोजपुर समेत 13 जिलों में झमाझम बारिश होने की संभावना हैं। इसको लेकर मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया हैं।

मौसम विभाग पटना के अनुसार आज यानि की शनिवार को बिहार के कैमूर, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, अरवल, सुपौल, औरंगाबाद, सहरसा, पूर्णिया, मधेपुरा, अररिया, कटिहार और किशनगंज जिले के कुछ इलाकों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं।

बता दें की बिहार के इन जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश होने का पूर्वानुमान हैं। वहीं इन जिलों के अलावे राज्य के अन्य कई जिलों में भी बूंदाबांदी हो सकती हैं। वहीं कुछ स्थान पर वज्रपात को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया हैं। 

मौसम विभाग ने एक अगस्त तक पूरे राज्य में वज्रपात एवं मेघगर्जन का येलो अलर्ट भी जारी किया है। साथ ही साथ खराब मौसम के दौरान लोगों से घर में रहने की अपील की गई हैं। वहीं हरे पेड़-पौधें और बिजली के खम्भे से दूरी बनाकर रहने को कहा गया हैं।

जोधपुर : राजस्थान में Stenographer के 277 पदों पर भर्ती

जोधपुर : राजस्थान में Stenographer के 277 पदों पर भर्ती निकली हैं। ये भर्ती राजस्थान हाईकोर्ट के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें।

पदों का विवरण : राजस्थान हाईकोर्ट ने Stenographer के 277 पदों पर भर्ती को लेकर युवाओं से ऑनलाइन के द्वारा आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता 12वीं पास होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन शुल्क : Gen/ OBC / EBC (CL)/ Other State के लिए 700/-, OBC/ EBC (NCL)/ EWS के लिए 550/-, SC/ ST/ PWD के लिए 450/- रुपया। 

आवेदन प्रक्रिया : आप राजस्थान हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन को पूरा करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://hcraj.nic.in/hcraj/recruitment_detail.php?id=NDA=

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 30 अगस्त 2023 

वेतनमान : 33800-106700/- Per Month

नौकरी करने का स्थान : जोधपुर, राजस्थान।

बक्सर : दानापुर से बेंगलुरु के लिए हर शुक्रवार को एसी स्पेशल ट्रेन

बक्सर : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दानापुर से बेंगलुरु के लिए हर शुक्रवार को एसी स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। यात्रीगण रेलवे की वेबसाइट पर जा कर टिकट बुक कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार दानापुर-एसएमवीबी बेंगलुरु एसी सुपरफास्ट स्पेशल 28 जुलाई से 25 अगस्त तक हफ्ते में एक दिन शुक्रवार को दानापुर से खुलेगी। जबकि एसएमवीबी बेंगलुरु-दानापुर एसी सुपरफास्ट स्पेशल 30 जुलाई से 27 अगस्त तक सप्ताह में एक दिन प्रत्येक रविवार को बेंगलुरु से खुलेगी। 

ट्रेन का शेड्यूल?

ट्रेन नंबर 03241 : दानापुर-एसएमवीबी बेंगलुरु एसी सुपरफास्ट स्पेशल 28 जुलाई से 25 अगस्त तक हफ्ते में एक दिन शुक्रवार को दानापुर से 3 बजे खुलकर रविवार को 1 बजे एसएमवीबी बेंगलुरु पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 03242 : एसएमवीबी बेंगलुरु-दानापुर एसी सुपरफास्ट स्पेशल 30 जुलाई से 27 अगस्त तक सप्ताह में एक दिन रविवार को रात 11:25 बजे एसएमवीबी बेंगलुरु से खुलेगी और मंगलवार की रात 11.30 बजे दानापुर पहुंचेगी।

नोट : यह ट्रेन आरा, बक्सर, डीडीयू में भी रुकेगी। वहीं डीडीयू जंक्शन, प्रयागराज, छिवकी, जबलपुर, नागपुर, काटपाडी के रास्ते एसएमवीटी, बेंगलुरु जाएगी।

लुधियाना : पंजाब में घर बैठे बनाएं जन्म प्रमाणपत्र

लुधियाना : पंजाब में रहने वाले लोग अपने बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र घर बैठे ऑनलाइन के द्वारा बनवा सकते हैं। ताजा रिपोट के मुताबिक पंजाब सरकार ने जन्म प्रमाणपत्र ऑनलाइन बनाने के लिए वेबसाइट पोर्टल बनाया हैं। जिस पोर्टल के माध्यम से आप जन्म प्रमाणपत्र के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

खबर के अनुसार बच्चे के जन्म होने के 21 दिन के भीतर माता-पिता को अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवा लें। क्यों की अगर आप  21 दिन के बाद आप बर्थ सर्टिफिकेट के लिए अप्लाई करते हैं तो आपको आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा। 

जन्म प्रमाणपत्र के दस्तावेज : जन्म तिथि, पासपोर्ट साइज फोटो, माता पिता का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, अस्पताल में जन्म होने पर बच्चे का अस्पताल की जन्म रिपोर्ट, शपथ पत्र आदि होनी चाहिए।

पंजाब में घर बैठे बनाएं जन्म प्रमाणपत्र?

1 .वेबसाइट https://esewa.punjab.gov.in/ पर जाए। 

2 .आप आपको “Online Services” के ऑप्शन पर क्लिक करना हैं। 

3 .अब आपके सामने “Department of Health And Family Welfare” का आप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें। 

4 .इसके बाद Issuance of Birth Certificate (Rural Areas) और  Issuance of Birth Certificate (Urban Areas) में ऐ किसी एक को सलेक्ट करें। 

5 .अब आपके सामने Punjab Birth Certificate Application Form खुल जाएगा, उसमे आप सभी जानकारी को सही-सही भरकर सब्मिट करें।

गुजरात के वडोदरा, सूरत, वलसाड समेत 10 जिलों में तेज बारिश के आसार

न्यूज डेस्क: गुजरात में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात के वडोदरा, सूरत, वलसाड समेत 10 जिलों में तेज बारिश होने की संभावना हैं। इसको लेकर मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया हैं।

खबर के अनुसार मौसम विभाग ने सूरत, अहमदाबाद, गांधीनगर, जामनगर, जूनागढ़, छोटाउदेपुर, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, भरूच, वलसाड आदि जिलों में बारिश होने की संभावना जताई हैं और लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए हैं।

आपको बात दें की गुजरात के इन जिलों में कुछ स्थान पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। वहीं कुछ स्थान पर भारी बारिश होने के भी आसार हैं। साथ ही साथ एक दो स्थान पर आसमानी बिजली भी गिर सकती हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो गुजरात में इस समय मानसून का सिस्टम सक्रिय हैं, जिसके कारण कई इलाकों में बारिश हो रही हैं। अगले 24 घंटे के अंदर राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना हैं। कुछ स्थान पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

बक्सर : बिहार के स्कूलों में 75% उपस्थिति अनिवार्य

बक्सर : बिहार के स्कूलों में पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार  के स्कूलों में 75% उपस्थिति अनिवार्य कर दी गई हैं। इसको लेकर सभी जिलाधिकारी, क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक, जिला शिक्षा कार्यालय और प्राचार्यों को सूचित किया गया हैं। 

बता दें की जो छात्र छात्राएं 2024 में मैट्रिक या इंटर का एग्जाम देने वाले हैं। उनके लिए 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य होगी। अगर छात्र छात्राओं का स्कूलों में 75% उपस्थिति नहीं होती हैं तो उन्हें बोर्ड परीक्षा में शामिल होने का मौका नहीं मिलेगा।

खबर के अनुसार इससे पहले बिहार बोर्ड से मैट्रिक और इंटर परीक्षा में शामिल होने के लिए स्कूल में उपस्थिति अनिवार्य नहीं थी। लेकिन बोर्ड ने अब इसे अनिवार्य कर दिया हैं। इसको लेकर बोर्ड के द्वारा दिशा निर्देश भी जारी किये गए हैं। 

बता दें की सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड में पहले से 75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य हैं। अब बिहार बोर्ड ने भी  75 फीसदी उपस्थिति अनिवार्य कर दी हैं। इसलिए अब सभी छात्र-छात्राओं में प्रतिदिन स्कूल आना होगा। बोर्ड ने सभी स्कूलों को सख्ती करने का भी निर्देश दिया है।

वडोदरा, सूरत के रास्ते चलने वाली बनारस-मुंबई ट्रेन के फेरे बढ़ें

न्यूज डेस्क: बनारस से मुंबई के बीच यात्रा करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक वडोदरा, सूरत के रास्ते चलने वाली बनारस-मुंबई सेंट्रल स्पेशल ट्रेन के फेरे में बढ़ोत्तरी की गई हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा दिशा निदेश जारी किया गया हैं।

खबर के अनुसार यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने इस ट्रेन के पिछलें में बढ़ोत्तरी करने का फैसला किया हैं। यह ट्रेन वडोदरा, सूरत के रास्ते संचालित की जाती हैं। अगर आप इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप ऑनलाइन के द्वारा टिकट बुक कर सकते हैं। 

वडोदरा, सूरत के रास्ते चलने वाली बनारस-मुंबई ट्रेन के फेरे बढ़ें?

ट्रेन संख्‍या 09183 : मुंबई सेंट्रल-बनारस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 30 अगस्त, 2023 तक बहाल की गई हैं। यह पहले की तरह निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए चलेगी।

ट्रेन संख्‍या 09184 : बनारस - मुंबई सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 1 सितंबर, 2023 तक बहाल की गई हैं। यह पहले ने निर्धारित समय सारणी के अनुसार चल रही हैं। 

इन स्टेशनों पर रुकेगी ये ट्रेन: यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भदोही, जंघई, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल , कन्नौज, फर्रुखाबाद, भोंगांव, मैनपुरी, शिकोहाबाद, टूंडला, आगरा फोर्ट, अछनेरा , भरतपुर , गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, कोटा , रतलाम, वडोदरा, सूरत, वापी, बोरिवली में रुकेगी।

पटना, बक्सर, पूर्णिया समेत सभी जिलों के किसानों को 75% अनुदान

न्यूज डेस्क: पटना, बक्सर, पूर्णिया समेत सभी जिलों के किसानों को सरकार के द्वारा 75% का अनुदान दिया जा रहा हैं। ये अनुदान राज्य में पपीता की खेती को बढ़ावा देने के लिए दिया जा हैं। किसान सरकार से अनुदान लेकर पपीता की खेती कर सकते हैं।

बता दें की आज के समय में पपीता की मांग तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में बिहार के किसान इसकी खेती कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। साथ ही साथ अपनी आर्थिक स्थिति को भी बेहतर और मजबूत बना सकते हैं। इसके लिए सरकार के द्वारा भी मदद की जाएगी। 

खबर के अनुसार एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत पपीता की खेती करने के लिए किसानों को प्रति इकाई लागत (₹ 60,000 / हेक्टेयर ) का 75% अनुदान मिलेगा। इसका लाभ लेने के लिए राज्य के किसान ऑनलाइन के द्वारा आवेदन कर सकते हैं। 

ऐसे करें आवेदन। 

1 .सबसे पहले वेबसाइट https://horticulture.bihar.gov.in/ पर जाए। 

2 .इस वेबसाइट के होम पेज पर एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के ऑप्शन पर क्लिक करें। 

3 .इसके बाद आपसे जो जानकारी मांगी जाएगी, उसे सही-सही भरकर सब्मिट करें, आपका आवेदन पूरा हो जायेगा।

नैनीताल : उत्तराखंड हाईकोर्ट में 11 निजी सहायक पदों पर भर्ती

नैनीताल : उत्तराखंड हाईकोर्ट में 11 निजी सहायक पदों पर भर्ती होने वाली हैं। इसको लेकर हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

पदों का विवरण : उत्तराखंड हाईकोर्ट में 11 निजी सहायक पदों पर भर्ती को लेकर ऑनलाइन के द्वारा आवेदन आमंत्रित किये गए हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता पदों के अनुसार ग्रेजुएट्स होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आयु सीमा : आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया : उत्तराखंड हाईकोर्ट के इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम के माध्यम से किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार उत्तराखंड हाईकोर्ट के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://highcourtofuttarakhand.gov.in/files/Adv_No.292.pdf

वेतनमान : 47600 - 151100(Per Month)

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 11 अगस्त 2023

IIT रोपड़ में Software Engineer के पदों पर वैकेंसी

न्यूज डेस्क: IIT रोपड़ में Software Engineer के पदों पर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़ (IIT Ropar) के द्वारा नोटिश जारी किया गया हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़ (IIT Ropar) ने Software Engineer के दो पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई, बीटेक आदि पास होनी चाहिए। 

आयु सीमा : बता दें की इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रोपड़ (IIT Ropar) की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.iitrpr.ac.in/

आवेदन की अंतिम तिथि : 7 अगस्त 2023 

वेतनमान : नियमानुसार(नोटिश देखें)

नौकरी करने का स्थान : रोपड़।

Valsad : बैंक ऑफ बड़ौदा में 04 पदों पर सीधी भर्ती

Valsad : बैंक ऑफ बड़ौदा में 04 पदों पर सीधी भर्ती होने वाली हैं। इसके लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर नोटिश जारी किया गया हैं। अगर आप यहां नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें।

पदों का विवरण : बैंक ऑफ बड़ौदा ने Business Correspondent Supervisor के  04 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Tech/B.E, M.Sc, MBA, MCA, Retired Staff आदि होनी चाहिए। 

चयन प्रक्रिया : इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन मेरिट या इंटरव्यू के माध्यम से किया जायेगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिश पढ़ें। 

आवेदन की तिथि : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर 31 अगस्त 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन समाप्त हो जायेगा। 

आवेदन प्रक्रिया : आप बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन को पूरा करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.bankofbaroda.in/career/

नौकरी करने का स्थान : Valsad.

छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल ट्रेन का परिचालन एक सितंबर तक बढ़ा

न्यूज डेस्क: ट्रेन से सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल ट्रेन का परिचालन एक सितंबर तक बढ़ा दिया हैं। इसको लेकर रेलवे के द्वारा अधिसूचना भी जारी की गई हैं। 

बता दें की छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल ट्रेन पहले से निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही संचालित की जाएगी। अगर आप इस ट्रेन से सफर करना चाहते हैं तो आप रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर ट्रेन का शेड्यूल चेक कर सकते हैं। 

छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल ट्रेन का परिचालन एक सितंबर तक बढ़ा?

ट्रेन नंबर 05063 : छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी एक सितंबर तक छपरा से 16.15 बजे खुलेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस 07.25 बजे पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 05064 : लोकमान्य तिलक टर्मिनल-सीवान ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष गाड़ी तीन सितंबर तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.45 बजे खुलेगी और विभिन्न निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए छपरा आएगी।

रांची में जमीन, मकान, फ्लैट खरीदना होगा महंगा

न्यूज डेस्क: झारखण्ड की राजधानी रांची में जमीन, मकान, फ्लैट खरीदने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रांची के 53 वार्ड और 13 मौजा में जमीन, मकान, फ्लैट खरीदना एक अगस्त से महंगा होने वाला हैं।

खबर के अनुसार रांची के 53 वार्ड के साथ-साथ कांके, अरसंडे, खलारी, चौड़ी, टुंडुल, टाटी, आरा, बरगावां, इरबा, रातू, राय, विश्रामपुर व मुरी मौजे में जमीन के सरकारी रेट में 10 प्रतिशत तक की वृद्धि की गयी है। जबकि आवासीय मुख्य सड़क का मूल्य अन्य सड़कों से 20 प्रतिशत अधिक निर्धारित किया गया हैं।

बता दें की नयी दर पर उपायुक्त सह जिला निबंधक राहुल कुमार सिन्हा की स्वीकृति के लिए भेज दी गयी हैं। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद एक अगस्त से नई दरें लागू हो जाएगी और इस नई दरों के अनुसार क्रेता को स्टांप व निबंधन शुल्क का भुगतान करना होगा। 

दरअसल प्रत्येक दो वर्ष पर शहरी क्षेत्र व ग्रामीण क्षेत्र में जमीन, फ्लैट व मकान का सरकारी मूल्य बढ़ाया जाता हैं। इससे पहले यहां अगस्त 2021 में बढ़ाया गया था। अब अगस्त 2023 से जमीन, फ्लैट व मकान का नया सरकारी मूल्य लागू होगा। 

एम्स ऋषिकेश में Clerk समेत 18 पदों पर भर्तियां

न्यूज डेस्क: एम्स ऋषिकेश में Clerk समेत 18 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इसके लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश के द्वारा नोटिश जारी किया गया हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को समय से पहले पूरा करें।

पदों का विवरण : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश ने Assistant Stores Officer, Junior Warden and Warden, Clerk के 18 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होनी चाहिए। 

आयु सीमा : भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित हैं। 

चयन प्रक्रिया : इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया : आप खिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर नोटिश को पढ़ें और आवेदन करें। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://aiimsrishikesh.edu.in/

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 14 अगस्त 2023 

नौकरी करने का स्थान : एम्स ऋषिकेश।

राजकोट : गुजरात में जन्म प्रमाणपत्र डाउनलोड करें फ्री

राजकोट : गुजरात में अगर आपने अपने बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र बनाने के लिए आवेदन किया हैं, तो आप ऑनलाइन के द्वारा इस प्रमाणपत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रमाणपत्र फ्री में डाउनलोड किया जा सकता हैं, इसके लिए आपको कोई शुल्क देना नहीं पड़ेगा।

खबर के अनुसार गुजरात में जन्म प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के लिए नगर निगम के वेबसाइट पोर्टल पर विजिट करना होगा। जिस पोर्टल से जन्म प्रमाणपत्र को आसानी के साथ डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए Registration Number तथा Birth Date की आवश्यकता होगी। 

गुजरात में जन्म प्रमाणपत्र डाउनलोड करें फ्री?

1 .आप वेबसाइट https://www.rmc.gov.in/ पर जाए। 

2 .अब होम पेज पर आपको Birth Certificate का Option नज़र आएगा, उसपर क्लिक करें। 

3 .इसके बाद Registration Number तथा Birth Date को दर्ज करना होगा।

4 .इसके बाद आपको सर्च के ऊपर क्लिक करना होगा, आपके सामने जन्म प्रमाणपत्र खुलकर आ जायेगा। 

5 .इसके बाद आप अपने जन्म प्रमाणपत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आप इसका प्रिंट निकाल लें। आपका प्रमाणपत्र तैयार हो जायेगा।

बक्सर : बीपीएससी 69वीं भर्ती में पदों की संख्या बढ़ी

बक्सर : बिहार BPSC की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बीपीएससी 69वीं भर्ती में पदों की संख्या को एकबार फिर बढ़ाई गई हैं। चयन आयोग ने इस बार 63 पदों की बढ़ोत्तरी की हैं।

खबर के अनुसार बीपीएससी 69वीं भर्ती में बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग से श्रम प्रवतर्न अधिकारी के 63 पदों को इस प्रतियोगिता परीक्षा में जोड़ा गया हैं। जिससे बीपीएससी 69वीं में पदों की कुल संख्या बढ़कर 422 हो गई हैं। इसको लेकर सूचना जारी किया गया हैं। 

बता दें की बीपीएससी 69वीं भर्ती में भाग लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू हो गई हैं। अगर आपने अभी तक आवेदन नहीं किया हैं तो आप बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर आवेदन को पूरा करें। 

योग्यता : बिहार लोक सेवा के इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होनी चाहिए। आवेदन करने से पहले आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को आवश्य पढ़ें, इससे आवेदन करने में आसानी होगी। 

आधिकारिक वेबसाइट : https://www.bpsc.bih.nic.in/

बक्सर : बिहार में 29 जुलाई से एक्टिव होगा मानसून

बक्सर : बिहार में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार में 29 जुलाई से मानसून का सिस्टम एक्टिव हो जायेगा। जिसके कारण राज्य के सभी जिलों में बारिश होगी। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार इस समय मानसून रेखा जैसलमेर, कोटा, मंडला होते हुए उत्तरी आंधप्रदेश दक्षिण ओडिशा के पास से होते हुए पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर गुजर रहा है। जिसके कारण बिहार में बारिश नहीं हो रही हैं। लेकिन जल्द ही बारिश का सिलसिला शुरू होगा। 

बता दें की पूरे बिहार में कल यानि की 29 जुलाई से मानसून एक्टिव होना शुरू होगा। जिसके कारण राज्य के कुछ जिलों में मध्यम तो कुछ जिलों में भारी बारिश होगी। वहीं मौसम विभाग ने आसमानी बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट किया हैं। 

मौसम विभाग ने 29 जुलाई को प्रदेश के सभी जिलों में बारिश और बिजली को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही साथ खराब मौसम के दौरान लोगों को वज्रपात से सावधान रहने के निर्देश दिए हैं। 29 से 3 अगस्त तक बिहार में अच्छी बारिश के आसार हैं।

भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में 90 पदों पर वैकेंसी

न्यूज डेस्क: मध्यप्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक मध्यप्रदेश के भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में 90 पदों पर वैकेंसी निकली हैं। ये वैकेंसी अलग-अलग संस्थानों के द्वारा निकाली गई हैं। इच्छुक उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन करें।

1 .मध्य प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में वैकेंसी। 

पदों की संख्या : कुल 38 पद। 

पद का नाम :  Microbiologist

योग्यता : BMLT, Bachelor/ Masters Degree

नौकरी करने का स्थान : भोपाल। 

वेतनमान : 45000/- Per Month

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 3 अगस्त 2023

आधिकारिक वेबसाइट लिंक : https://iforms.mponline.gov.in/

2 .National Institute of Research in Tribal Health (NIRTH) में वैकेंसी। 

पद का नाम : Technical Assistant. Laboratory Attendant,  Various Posts

पदों की संख्या : कुल 52 पद। 

योग्यता : 10वीं, 12वीं, बीएससी।

नौकरी करने का स्थान : जबलपुर। 

वेतनमान : 18000-112400/- Per Month

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 10 अगस्त 2023

आधिकारिक वेबसाइट लिंक :  https://www.nirth.res.in/application/.

3 .Central Bank of India Gwalior में निकली वैकेंसी। 

पद का नाम : Office Assistant

पदों की संख्या : Various Posts

योग्यता : स्नातक। 

वेतनमान : 12000(Per Month)

नौकरी करने का स्थान : ग्वालियर। 

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 5 अगस्त 2023 

आधिकारिक वेबसाइट लिंक : https://www.centralbankofindia.co.in/en/recruitments

ऐसे करें आवेदन : भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में नौकरी करना चाहते हैं तो इन संस्थानों की आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल पर जा कर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले प्रकाशित नोटिफिकेशन को आवश्य पढ़ें।

बक्सर : बिहार में कृषि सिंचाई योजना के नियम एवं शर्तें

बक्सर : बिहार में रहने वाले लोग प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना(सूक्ष्म सिंचाई) के लिए आवेदन कर सकते हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना(सूक्ष्म सिंचाई) के लिए कई तरह के नियम और शर्ते बनाये गए हैं जिसका पालन करते हुए आप आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

बता दें की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना(सूक्ष्म सिंचाई) के तहत किसानों को 60000 रूपये/हेक्टेयर की लागत का 50 प्रतिशत अर्थात 30000 रु०/हेक्टेयर अनुदान दिया जाता हैं। यह अनुदान तीन वर्षों में क्रमश 18000:6000:6000 के रूप में देय होता हैं। 

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना(सूक्ष्म सिंचाई) के नियम एवं शर्तें?

1 .सभी 38 जिलों के किसान इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

2 .किसान फल पौध के लिए अधिकतम 4 हेक्टेयर तथा न्यूनतम 0.1 हेक्टेयर हेतु आवेदन कर सकते हैं। 

3 .इस योजना के अंतर्गत आँवला, बेर, जामुन, बेल, कटहल, निम्बू, मीठा निम्बू,अनार तथा संतरा के फल पौधे के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

4 .इस योजना का लाभ लेने के लिए मेड़ पे लगाये जाने वाले पौधे के समानुपातिक रकवा भी मान्य होगा। 

5 .योजना का लाभ कृषक अपने खेत के मेड़ पर भी ले सकते हैं, जिसमे ड्रिप सिंचाई का संस्थापन अनिवार्य रूप से होना चाहिए। 

6 .राज्य के किसान सब्जी पौध के लिए एकीकृत उद्यान विकास योजना के डैशबोर्ड पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।