सीएम योगी की बड़ी घोषणा, यूपी की महिलाओं के लिए 2 बड़ी खुशखबरी!

लखनऊ। रक्षाबंधन से पहले उत्तर प्रदेश की महिलाओं के लिए योगी सरकार ने राहत भरा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि त्योहार के दौरान महिलाओं को सुरक्षित और सुगम यात्रा उपलब्ध कराने के साथ कई जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएं।

पहली खुशखबरी: महिलाओं को मिलेगी फ्री बस यात्रा

रक्षाबंधन के मौके पर महिला यात्रियों के लिए यूपी रोडवेज की बसों में 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का निर्देश दिया गया है। खास बात यह है कि महिला यात्री अपने साथ एक सहयोगी को भी मुफ्त यात्रा करा सकेंगी। सरकार का उद्देश्य है कि बहनें बिना अतिरिक्त खर्च के आसानी से अपने मायके या परिवार के पास पहुंच सकें। इसके लिए परिवहन और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय से व्यवस्था संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

दूसरी खुशखबरी: सुरक्षा पर रहेगी खास नजर

रक्षाबंधन के दौरान महिला यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए जाएंगे। प्रमुख मार्गों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाने और एंटी रोमियो स्क्वाड को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं। बस चालकों की भी जांच होगी। नशे की हालत में किसी चालक को वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। निजी बसों के ड्राइवरों के साथ ऑटो और टैक्सी चालकों का सत्यापन कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

जलभराव और बाढ़ को लेकर भी सख्ती

मुख्यमंत्री ने बैठक में प्रदेश के कई जिलों में जलभराव की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निचले इलाकों की पहचान कर जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त पंपिंग स्टेशन लगाए जाएं। जिन नालों में कूड़े या सिल्ट के कारण पानी की निकासी प्रभावित है, उनकी तत्काल सफाई कराने को कहा गया है।

0 comments:

Post a Comment