सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1.16 लाख नए आवास बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए करीब 1,400 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है। अब तक इस योजना के तहत करीब 5.87 लाख परिवारों को आवास का लाभ मिल चुका है।
किन्हें मिलेगा लाभ?
योजना में आवासहीन, कच्चे मकान में रहने वाले गरीब परिवारों के साथ मुसहर, वनटांगिया, नट, सपेरा, जोगी, बासफोर, बसोड़ और धरकार जैसे वंचित वर्गों को प्राथमिकता दी जाती है। दिव्यांगजन, आपदा प्रभावित परिवार और निराश्रित विधवा महिलाएं भी पात्रता के अनुसार लाभ ले सकती हैं।
कितनी मिलेगी राशि?
आपको बता दें की इस योजना के तहत सामान्य क्षेत्रों में मकान निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये, जबकि कठिन क्षेत्रों में 1.30 लाख रुपये तक की सहायता दी जाती है।
कैसे करें आवेदन?
पात्र परिवार ग्राम प्रधान, बीडीओ या जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (DRDA) के परियोजना निदेशक से संपर्क कर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। किसी भी व्यक्ति को योजना का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे न दें और फर्जी कॉल या मैसेज से सावधान रहें।

0 comments:
Post a Comment