90 हेक्टेयर में होगी गेंदा की खेती
समस्तीपुर जिले में इस योजना के तहत इस वर्ष 90 हेक्टेयर क्षेत्र में गेंदा फूल की खेती कराने का लक्ष्य रखा गया है। योजना का उद्देश्य किसानों को अतिरिक्त आमदनी का जरिया उपलब्ध कराना और फूलों की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देना है।
खेती पर मिलेगा 40 हजार अनुदान
योजना के तहत गेंदा फूल की खेती की अनुमानित लागत 80 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित की गई है। इस लागत का 50 प्रतिशत यानी अधिकतम 40 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर तक सरकारी अनुदान दिया जाएगा। इससे किसानों पर शुरुआती लागत का बोझ कम होगा।
वाहन खरीदने पर भी मिलेगी बड़ी राहत
फूलों की खेती के साथ उनकी बिक्री और परिवहन भी किसानों के लिए महत्वपूर्ण है। इसी को ध्यान में रखते हुए मालवाहक वाहन खरीदने पर भी सहायता दी जा रही है। करीब 6.50 लाख रुपये की अनुमानित वाहन लागत पर 50 प्रतिशत, यानी अधिकतम 3.25 लाख रुपये तक अनुदान मिलने का प्रावधान है।
इतने क्षेत्र में खेती पर किसानों को मिलेगा लाभ
योजना के तहत किसान न्यूनतम 0.1 हेक्टेयर और अधिकतम 2 हेक्टेयर जमीन पर गेंदा फूल की खेती के लिए अनुदान का लाभ ले सकते हैं। आवेदन के दौरान किसानों को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। जिन किसानों के पास अपनी जमीन का एलपीसी या अद्यतन रसीद उपलब्ध नहीं है, वे निर्धारित शर्तों के अनुसार लीज एकरारनामा के आधार पर भी आवेदन कर सकते हैं। वाहन सब्सिडी के लिए कोटेशन और जमीन से जुड़े दस्तावेज भी आवेदन के साथ अपलोड करने होंगे।

0 comments:
Post a Comment