केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 11 लाख 18 हजार 937 मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए केंद्र सरकार 13,427 करोड़ रुपये की सहायता देगी।
कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्ण किए गए 2 लाख 35 हजार आवासों में से कुछ लाभुकों को नए घर की चाबी भी सौंपी गई। सरकार का लक्ष्य ग्रामीण इलाकों में जरूरतमंद परिवारों को जल्द पक्का मकान उपलब्ध कराना है।
इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री ने बताया कि ग्रामीण विकास योजनाओं के लिए बिहार को मार्च तक 9,402 करोड़ रुपये मिलेंगे। बाद में करीब 10,800 करोड़ रुपये और उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे पंचायतों में विकास कार्यों को भी गति मिलने की उम्मीद है।
वहीं, बिहार में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत सूखा, बाढ़, आग या अन्य कारणों से फसल खराब होने पर किसानों को बीमा के जरिए आर्थिक राहत देने की बात भी कही गई।

0 comments:
Post a Comment