मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए सावन का आखिरी सोमवार आर्थिक रूप से लाभकारी रह सकता है। अटके हुए काम पूरे होने के साथ धन प्राप्ति के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को करियर और कारोबार में फायदा मिलने के योग हैं। नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार में लाभ और आमदनी बढ़ने के संकेत हैं। परिवार का भी सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह शुभ संयोग तरक्की के रास्ते खोल सकता है। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ने के साथ पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना बन रही है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत होने के योग हैं। लंबे समय से अटका पैसा वापस मिल सकता है। कारोबार करने वालों को कोई बड़ा सौदा हाथ लग सकता है। घर-परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सावन का अंतिम सोमवार भाग्य का साथ लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक शांति का अनुभव होगा।

0 comments:
Post a Comment