1. मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना
बेटियों के जन्म और शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना चलाई जा रही है। पात्र बेटी को अलग-अलग चरणों में आर्थिक सहायता मिलती है। जन्म से लेकर टीकाकरण, कक्षा 1, 6 और 9 में प्रवेश तथा 12वीं के बाद उच्च शिक्षा में दाखिले तक सहायता का प्रावधान है। परिवार की वार्षिक आय निर्धारित सीमा में होना जरूरी है और सामान्य तौर पर अधिकतम दो बेटियां लाभ ले सकती हैं।
2. निराश्रित महिला पेंशन योजना
पति की मृत्यु के बाद आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही महिलाओं के लिए यह योजना सहारा देती है। पात्र महिलाओं को हर महीने 1,000 रुपये की पेंशन DBT के जरिए बैंक खाते में भेजी जाती है। इससे रोजमर्रा के खर्चों में आर्थिक मदद मिलती है।
3. मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना
गरीब और जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी के खर्च को आसान बनाने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना है। पात्र विवाह के लिए 1 लाख रुपये तक की सहायता का प्रावधान है। इसमें 64 हजार रुपये दुल्हन के खाते में, 21 हजार रुपये की उपहार सामग्री और 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च किए जाने का प्रावधान बताया गया है।

0 comments:
Post a Comment