महीने में 4 बार तक निकासी मुफ्त
नए नियम के तहत BSBD खाताधारक एक महीने में 4 बार तक कैश मुफ्त में निकाल सकेंगे। इसके बाद हर अतिरिक्त नकद निकासी पर 15 रुपये और GST देना होगा। इस सीमा में SBI की शाखा, SBI ATM, दूसरे बैंकों के ATM और आधार आधारित AePS से की गई कैश निकासी भी शामिल होगी।
AePS से कैश निकालने वालों को ध्यान देना जरूरी
नए बदलाव का असर आधार के जरिए पैसे निकालने वाले ग्राहकों पर भी पड़ेगा। अब AePS से होने वाली नकद निकासी भी महीने की 4 मुफ्त कैश निकासी में गिनी जाएगी। यानी चार बार की सीमा पूरी होने के बाद आधार से कैश निकालने पर भी शुल्क देना होगा। हालांकि, UPI, NEFT और IMPS जैसे सामान्य डिजिटल लेनदेन पर इस बदलाव का असर नहीं पड़ेगा।
SBI ने जारी की जानकारी
बैंक की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सार्वजनिक सूचना के जरिए नए नियम की जानकारी दी गई है। इसलिए BSBD खाताधारकों के लिए जरूरी है कि वे अक्टूबर से पहले अपनी कैश निकासी की जरूरत और नए शुल्क को ध्यान में रखें।

0 comments:
Post a Comment