AIIMS पटना में निकली वैकेंसी, युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी!

पटना। बिहार के युवाओं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS पटना ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 9 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

किन पदों पर भर्ती?

भर्ती में मैनेजर, लाइब्रेरियन समेत कई पद शामिल हैं। पद के अनुसार उम्मीदवारों से अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता मांगी गई है। कुछ पदों के लिए लाइब्रेरी साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, ड्राई क्लीनिंग/लॉन्ड्री टेक्नोलॉजी और प्लंबिंग से जुड़ी योग्यता निर्धारित की गई है। न्यूनतम योग्यता कुछ पदों के लिए 12वीं पास रखी गई है।

सैलरी और उम्र

चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार पे मैट्रिक्स लेवल-4 से लेवल-7 के तहत वेतन मिलेगा। आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष तक निर्धारित है। भर्ती डेपुटेशन के आधार पर की जाएगी।

19 सितंबर तक भेजें आवेदन

पात्र उम्मीदवार निर्धारित आवेदन फॉर्म भरकर जरूरी दस्तावेजों के साथ 19 सितंबर 2026 तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपनी योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों की जांच जरूर कर लेनी चाहिए।

कुल पद: 9

आवेदन की अंतिम तारीख: 19 सितंबर 2026

आवेदन का माध्यम: ऑफलाइन

नौकरी का आधार: डेपुटेशन

0 comments:

Post a Comment