1 .झांसी में 223 पदों पर भर्ती
झांसी जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 223 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 18 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तारीख 7 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।
2 .चित्रकूट में 92 पदों पर मौका
चित्रकूट जिले में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के कुल 92 पदों पर भर्ती होगी। 12वीं पास महिलाएं इन पदों के लिए आवेदन कर सकती हैं। आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त 2026 से शुरू है और उम्मीदवार 5 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकती हैं।
ऐसे करें आवेदन
दोनों जिलों की भर्ती के लिए उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती के आधिकारिक पोर्टल upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को पात्रता, आयु सीमा और जिलेवार नियमों की जानकारी आधिकारिक अधिसूचना से जरूर जांच लेनी चाहिए।

0 comments:
Post a Comment