मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक रूप से अच्छा रह सकता है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और लंबे समय से अटका पैसा वापस मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिल सकता है। कारोबार में भी लाभ के योग बनेंगे।
मिथुन राशि
त्रिग्रही युति मिथुन राशि के जातकों के लिए करियर में तरक्की के रास्ते खोल सकती है। कामकाज में सफलता मिलने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। व्यापार करने वालों को नए सौदे मिल सकते हैं। अचानक धन लाभ के भी योग बन सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह अवधि काफी सकारात्मक रह सकती है। नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि की संभावना बन सकती है। व्यापार में नई डील मिलने से फायदा होगा। निवेश से जुड़े मामलों में भी लाभ मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही युति भाग्य का साथ लेकर आ सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे और आर्थिक परेशानियां कम हो सकती हैं। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार में विस्तार की योजना सफल होने के योग हैं।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय धन और करियर के लिहाज से शुभ रह सकता है। आय बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबारियों को लाभदायक सौदा मिल सकता है और पुराने निवेश से भी फायदा होने की संभावना है।

0 comments:
Post a Comment