आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है, ताकि उम्मीदवार आसानी से फॉर्म भर सकें। आवेदन 13 जनवरी 2026 से शुरू हो गया था और इच्छुक उम्मीदवार 11 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया की जा रही हैं।
भर्ती विवरण
कुल 1100 पदों में से 156 पद TSP क्षेत्र के लिए और 944 पद Non TSP क्षेत्र के लिए रखे गए हैं। चयनित उम्मीदवारों को कृषि विभाग में सुपरवाइजर के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 40 साल तय की गई है। शैक्षणिक योग्यता के अनुसार, उम्मीदवार के पास BSc Agriculture की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा 10+2 एग्रीकल्चर पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। Recruitment या Latest Notification सेक्शन पर क्लिक करें। “RSSB Agriculture Supervisor Recruitment 2026” लिंक खोलें। न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके अपनी जानकारी दर्ज करें।

0 comments:
Post a Comment