1 .BPSSC में सब इंस्पेक्टर (प्रोहिबिशन) की भर्ती
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने सब इंस्पेक्टर प्रोहिबिशन के 78 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए किसी भी विषय से स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 27 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और 27 फरवरी 2026 तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
2 .BPSSC में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 462 पद
BPSSC ने एक और बड़ी भर्ती के तहत असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 462 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इस पद के लिए बीएससी (B.Sc) योग्यता निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया 4 फरवरी 2026 से शुरू होकर 4 मार्च 2026 तक चलेगी। बड़ी संख्या में पद होने के कारण इस भर्ती को काफी अहम माना जा रहा है।
3 .BPSC में रिसर्च ऑफिसर के पद
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने रिसर्च ऑफिसर के 3 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस पद के लिए एम.ए. डिग्री धारक उम्मीदवार पात्र हैं। आवेदन प्रक्रिया 28 जनवरी 2026 से शुरू होकर 18 फरवरी 2026 तक चलेगी। यह भर्ती शोध और विश्लेषण के क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए अहम मानी जा रही है।
4 .CSBC में कांस्टेबल भर्ती
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) यानी CSBC द्वारा 83 कांस्टेबल पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 6 फरवरी 2026 से शुरू होकर 5 मार्च 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। यह भर्ती पुलिस सेवा में जाने के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ा मौका है।
5 .BPSC में ऑडिटर के 102 पद
बिहार लोक सेवा आयोग ने ऑडिटर के 102 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती में B.A, B.Com, B.Sc, CA, ICWA, MBA/PGDM जैसी योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 5 फरवरी 2026 से शुरू होकर 26 फरवरी 2026 तक किए जा सकेंगे।

0 comments:
Post a Comment