1 .विटामिन D
मशरूम की सबसे खास बात यह है कि यह विटामिन D का प्राकृतिक शाकाहारी स्रोत है। धूप में रखे गए मशरूम में विटामिन D की मात्रा और बढ़ जाती है, जो हड्डियों को मजबूत रखने और इम्यून सिस्टम को सपोर्ट करने में मदद करता है।
2 .विटामिन B2 (राइबोफ्लेविन)
मशरूम में मौजूद विटामिन B2 शरीर में ऊर्जा उत्पादन में मदद करता है। यह त्वचा, आंखों और नर्वस सिस्टम को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। नियमित रूप से मशरूम खाने से थकान कम महसूस हो सकती है।
3 .विटामिन B3 (नायसिन)
विटामिन B3 पाचन तंत्र को मजबूत करने और कोलेस्ट्रॉल संतुलन बनाए रखने में सहायक माना जाता है। मशरूम इस विटामिन का अच्छा स्रोत है, जो दिमाग की कार्यक्षमता और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी होता है।
4 .विटामिन B5 (पैंटोथेनिक एसिड)
मशरूम में पाया जाने वाला विटामिन B5 हार्मोन बनाने और शरीर के मेटाबॉलिज्म को बेहतर रखने में मदद करता है। यह तनाव कम करने और शरीर को एक्टिव बनाए रखने में सहायक माना जाता है।
कैसे करें मशरूम को डाइट में शामिल
मशरूम को सब्जी, सूप, सलाद, पराठा या सैंडविच के रूप में आसानी से खाया जा सकता है। कम तेल में पकाने पर इसके पोषक तत्व सुरक्षित रहते हैं और स्वाद भी बना रहता है।

0 comments:
Post a Comment