इन कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने दी बड़ी खुशखबरी

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को राजधानी के डीटीसी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने 1,200 करोड़ रुपये के अनुदान को मंजूरी दी है, जिसमें से 1,100 करोड़ रुपये सीधे कर्मचारियों के वेतन, पेंशन और अन्य बकाया भुगतान के लिए आवंटित किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) राजधानी की लाइफलाइन है और इसके कर्मचारियों व पेंशनभोगियों का सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी को भी अपनी मेहनत की कमाई के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा, और समय पर भुगतान के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इस अनुदान से न केवल मौजूदा कर्मचारियों को राहत मिलेगी, बल्कि बुजुर्ग पेंशनभोगियों को भी समय पर भुगतान सुनिश्चित होगा। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “DTC दिल्ली की धड़कन है, और इसके कर्मचारी और पेंशनभोगी दोनों ही सम्मान और सुरक्षा के हकदार हैं। हमारी प्राथमिकता यही है कि उनका मेहनताना समय पर पहुंचे।”

सरकार के इस कदम से डीटीसी के संचालन में स्थिरता आएगी और कर्मचारियों की कार्यक्षमता में भी सुधार होगा। वहीं, पेंशनभोगियों को अब अपने वित्तीय मामलों में अधिक भरोसा मिलेगा, जिससे उनकी रोजमर्रा की ज़िंदगी पर सकारात्मक असर पड़ेगा।

0 comments:

Post a Comment