1. अलसी के बीज
अलसी में ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये हृदय को स्वस्थ रखने के साथ-साथ पेट की सफाई और ब्लड शुगर नियंत्रित करने में मदद करते हैं। सुबह अलसी के बीज दही या स्मूदी में मिलाकर खाने से ऊर्जा का स्तर बढ़ता है और वजन नियंत्रित रहता है।
2. सूरजमुखी के बीज
आपको बता दें की सूरजमुखी के बीज प्रोटीन और विटामिन ई का बेहतरीन स्रोत हैं। ये मांसपेशियों को ताकत देते हैं और त्वचा को भी स्वस्थ बनाए रखते हैं। कुछ लोगों के लिए इन्हें नाश्ते के रूप में या सलाद में मिलाकर खाना लाभकारी होता है।
3. कद्दू के बीज
कद्दू के बीज में जिंक और मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ये इम्यूनिटी बढ़ाने, हड्डियों को मजबूत करने और नींद सुधारने में मदद करते हैं। सुबह इन बीजों को भूनकर या पानी में फुलाकर हल्की मात्रा में खाने से शरीर दिनभर ऊर्जा से भरपूर रहता है।

0 comments:
Post a Comment