8वें वेतन आयोग को लेकर खुशखबरी, सरकार ने मांगी राय

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th CPC) के तहत सभी सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और आम जनता से राय लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग ने अपनी नई वेबसाइट 8cpc.gov.in लॉन्च की है और अब 18 सवालों वाली प्रश्नावली के माध्यम से सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं।

कौन-कौन दे सकते हैं सुझाव?

इस प्रश्नावली में मंत्रालय, विभाग, केंद्र और राज्य सरकार के कर्मचारी, न्यायिक अधिकारी, कोर्ट कर्मचारी, नियामक संस्थाओं के सदस्य, कर्मचारियों और पेंशनरों के संघ, शोधकर्ता, शिक्षाविद और आम लोग भी अपनी राय दे सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सभी प्रतिक्रियाओं को गुप्त रखा जाएगा और उनका विश्लेषण सामूहिक रूप से किया जाएगा।

जवाब देने की आखिरी तारीख

आयोग ने बताया कि MyGov.in पोर्टल के माध्यम से जवाब जमा करने की अंतिम तारीख सोमवार, 16 मार्च 2026 है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि कागज-आधारित फॉर्म, ईमेल या पीडीएफ के माध्यम से प्रतिक्रियाएं स्वीकार नहीं की जाएंगी।

प्रश्नावली में पूछे जा रहे प्रमुख सवाल

वेतन आयोग को विकास, महंगाई और वित्तीय स्थिरता के बीच किस मार्गदर्शक सिद्धांत के आधार पर निर्णय लेना चाहिए?

1 .वेतन संशोधन में फिटमेंट फैक्टर का क्या महत्व होना चाहिए?

2 .सरकारी कर्मचारियों के वेतनमान में इंक्रीमेंट कैसे तय किया जाए?

3 .उच्च-स्तरीय सरकारी वेतन को किस आधार पर बेंचमार्क किया जाए?

4 .8वें वेतन आयोग के बकाए का भुगतान जनवरी 2026 से होगा या नहीं?

0 comments:

Post a Comment