1. मेडिकल कॉलेज का नाम होगा 'मां सीता मेडिकल कॉलेज'
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि सीतामढ़ी में बन रहे नए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का नाम अब 'मां सीता मेडिकल कॉलेज' रखा जाएगा। यह निर्णय धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
2. पुनौरा धाम मंदिर 2028 तक होगा तैयार
सीएम ने बताया कि सीतामढ़ी के पुनौरा धाम में बन रहा भव्य जानकी जन्मस्थली मंदिर अब 2028 तक पूरा कर लिया जाएगा। पहले इसकी समय सीमा जून 2029 थी, लेकिन इसे छह महीने पहले करने का निर्णय लिया गया है।
3. राम जानकी पथ और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास
सरकार ने सीतामढ़ी में सड़क और पर्यटन ढांचे को मजबूत करने के लिए राम जानकी पथ के निर्माण को तेज कर दिया है। इसके साथ ही क्षेत्र में पर्यटन और आधारभूत ढांचे के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है
4. रोजगार और पलायन रोकने पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश लाकर युवाओं का पलायन रोका जाएगा। पिछले दो वर्षों में कई परियोजनाएं शुरू हुई हैं और 1.36 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश राज्य में आ चुका है। सरकार का लक्ष्य आने वाले समय में 5 लाख करोड़ रुपये निवेश लाने का है।
विकास और समृद्ध बिहार का लक्ष्य
सीएम ने कहा कि बिहार अब बदलाव के रास्ते पर है और राज्य को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने पूर्व सरकारों और वर्तमान केंद्र के सहयोग का भी उल्लेख करते हुए विकास की गति को और तेज करने की बात कही।

0 comments:
Post a Comment