किन पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती में कई प्रकार के पद शामिल किए गए हैं, जिनमें प्रमुख रूप से:
मैनेजर और जूनियर मैनेजर
असिस्टेंट / कैशियर (क्लेरिकल स्टाफ)
असिस्टेंट मैनेजर (कंप्यूटर / सामान्य)
टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर
अकाउंटेंट और असिस्टेंट अकाउंटेंट
अकाउंटिंग क्लर्क और जूनियर असिस्टेंट
जूनियर इंजीनियर (सिविल / इलेक्ट्रिकल)
असिस्टेंट इंजीनियर सहित अन्य तकनीकी पद
नौकरी का प्रकार
इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को स्थायी पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। यह सभी पद उत्तर प्रदेश के सहकारी बैंकों और सहकारी संघों में होंगे।
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया यूपीसीआईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पूरी की जाएगी।
आधिकारिक वेबसाइट: upcisb.upsdc.gov.in
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 25 अप्रैल 2026
ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख: 15 मई 2026

0 comments:
Post a Comment