TMC का बहुमत लगभग तय
पश्चिम बंगाल विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं, और बहुमत के लिए 148 से अधिक सीटों की आवश्यकता होती है। ताजा सर्वे में अनुमान लगाया गया है कि TMC 184 से 194 सीटें जीत सकती है, जो बहुमत के आंकड़े से कहीं अधिक है। वोट शेयर में भी TMC आगे दिख रही है, जहां 41.9 प्रतिशत लोगों ने पार्टी को समर्थन दिया, जबकि भाजपा को 34.9 प्रतिशत समर्थन मिला।
ममता बनर्जी की लोकप्रियता
सर्वे के अनुसार मुख्यमंत्री पद के लिए ममता बनर्जी का लोकप्रियता स्तर उच्च बना हुआ है। 48.8 प्रतिशत लोगों ने ममता को अपना पसंदीदा मुख्यमंत्री बताया, जबकि भाजपा के शुभेंदु अधिकारी को 33.4 प्रतिशत समर्थन मिला। यह आंकड़ा बताता है कि TMC की जीत का मुख्य आधार ममता बनर्जी ही हैं।
बीजेपी की चुनौती और सीटें
भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस बार पश्चिम बंगाल में 98 से 108 सीटों तक ही सीमित रह सकती है। सर्वे से यह भी पता चला कि पार्टी के भीतर गुटबाजी और संगठनात्मक कमजोरियां उसकी संभावित बढ़त को प्रभावित कर रही हैं। 19.9 प्रतिशत लोगों ने बीजेपी के अंदर मतभेद और आंतरिक संघर्ष की ओर संकेत किया, जबकि 17.2 प्रतिशत मतदाताओं ने राज्य स्तरीय नेतृत्व की कमी को चुनौती बताया।
जातिगत मत और पार्टी समर्थन
सर्वे में मुस्लिम समुदाय में TMC का समर्थन उच्च दिखा। 44.2 प्रतिशत मुस्लिम मतदाताओं ने तृणमूल सरकार के कामकाज को बहुत अच्छा बताया। वहीं अनुसूचित जनजाति और सवर्ण हिंदू समुदाय में आलोचना अधिक रही; 26.6 प्रतिशत ने मौजूदा सरकार के काम को बहुत खराब बताया।
राज्य सरकार के काम का प्रभाव
राज्य सरकार के प्रदर्शन पर लोगों की राय मिश्रित रही। 43.3 प्रतिशत ने सरकार के काम को अच्छा या बहुत अच्छा बताया, जबकि 38.9 प्रतिशत ने इसे खराब या बहुत खराब माना। 36.5 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे मौजूदा TMC विधायक को एक बार फिर वोट देंगे।
.png)
0 comments:
Post a Comment