बीजेपी कर सकती है मजबूत वापसी
वोटवाइब के ओपिनियन पोल के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) आगामी विधानसभा चुनाव में 126 सीटों में से लगभग 87 से 97 सीटें जीत सकता है। इसके विपरीत, कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन की स्थिति कमजोर नजर आ रही है और उन्हें केवल 26 से 36 सीटों तक सीमित रहने का अनुमान है।
2021 के विधानसभा चुनाव में NDA ने कुल 75 सीटें जीती थीं, जिनमें BJP अकेले 60 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी थी। इस बार ताजा सर्वे बताता है कि गठबंधन और भी मजबूत स्थिति में लौट सकता है।
वोट शेयर और लोकप्रियता का आंकड़ा
सर्वे के अनुसार, NDA को लगभग 44 प्रतिशत वोट मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को 36.7 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। मुख्यमंत्री पद के लिए लोगों की प्राथमिकता में भी हिमंत बिस्वा सरमा आगे हैं; सर्वे में लगभग 47 प्रतिशत मतदाताओं ने उन्हें अगली बार मुख्यमंत्री के रूप में चुने जाने का समर्थन किया। वहीं, कांग्रेस के गौरव गोगोई को 35 प्रतिशत मतदाताओं ने अपनी दूसरी पसंद बताया।
कांग्रेस के लिए चुनौती बड़ी
सर्वे रिपोर्ट से स्पष्ट होता है कि कांग्रेस इस बार असम में कड़ी चुनौती का सामना कर सकती है। भाजपा के मजबूत संगठन, राज्य में बढ़ता समर्थन और जनता की सकारात्मक धारणा कांग्रेस की पकड़ को कमजोर कर रहे हैं। साथ ही भाजपा को बढ़त मिलता दिखाई दे रहा हैं।

0 comments:
Post a Comment