केंद्रीय कर्मचारियों को खुशखबरी! आयोग ने शुरू की सैलरी बढ़ाने की तैयारी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए राहत की खबर है। 8वें वेतन आयोग (8th CPC) ने वेतन, भत्तों और पेंशन से जुड़ी समीक्षा प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। आयोग की टीम 24 अप्रैल, 2026 को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून का दौरा करेगी। इस दौरे का उद्देश्य कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और संबंधित संगठनों के साथ चल रही परामर्श प्रक्रिया को आगे बढ़ाना है।

सिफारिशों के लिए आमंत्रित किए गए सुझाव

आयोग ने केंद्र सरकार के सभी विभागों, संस्थानों और यूनियनों से अनुरोध किया है कि वे अपनी राय और सुझाव आयोग तक पहुंचाएं। इन सुझावों में वेतन संरचना, भत्ते, पेंशन लाभ और अन्य सेवा संबंधी मुद्दों पर विचार शामिल हो सकते हैं। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि ये सुझाव केवल उसकी आधिकारिक वेबसाइट या पोर्टल के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे।

अपॉइंटमेंट के लिए निर्देश

जो संगठन या यूनियन टीम के साथ सीधे बातचीत करना चाहते हैं, वे 10 अप्रैल, 2026 तक ईमेल के माध्यम से अपनी अपॉइंटमेंट का अनुरोध भेज सकते हैं। इसके लिए ईमेल आईडी manish.kr1975@nic.in निर्धारित की गई है। बैठक के स्थान और समय की जानकारी संबंधित हितधारकों को बाद में उपलब्ध कराई जाएगी।

संघ और यूनियनों की भागीदारी

आयोग ने सेवारत कर्मचारियों और पेंशनभोगियों का प्रतिनिधित्व करने वाले संघों और यूनियनों को भी अपनी राय साझा करने के लिए आमंत्रित किया है। इन सुझावों का मुख्य आधार आयोग की “Terms of Reference” होगी, जिसे आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

0 comments:

Post a Comment