239 इंस्ट्रक्टर्स की बहाली
मध्य विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक के पदों पर 239 अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पिछड़ा एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के चयनित अभ्यर्थियों को 28 मई को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। 8 अप्रैल तक रिक्त पदों की जानकारी NIC पोर्टल पर अपलोड होगा।
नए आयुष अस्पतालों का विस्तार
सरकार ने कई जिलों में नए आयुष अस्पताल खोलने की मंजूरी दी है। इन अस्पतालों में आयुर्वेद, योग, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा जैसी पारंपरिक पद्धतियों के साथ आधुनिक इलाज की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
बेगूसराय, दरभंगा, मधुबनी, सिवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और गया में 50-50 बेड वाले आयुष अस्पताल बनेंगे। जबकि अररिया, बांका और मधुबनी में 10-बेड वाले एकीकृत आयुष अस्पताल बनेंगे। इन अस्पतालों के खुलने से ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में रहने वाले लोग भी आसानी से इलाज करा पाएंगे।
रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी
नए अस्पतालों के निर्माण से डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के लिए नए रोजगार के अवसर उत्पन्न होंगे। वहीं, आम लोगों को सुलभ और किफायती इलाज उपलब्ध होगा, जिससे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा।
शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में यह कदम बिहार में बुनियादी संरचनाओं को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है। एक तरफ युवाओं को रोजगार मिलेगा, तो दूसरी तरफ आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ होंगी। ये दोनों पहल राज्य के विकास में नई ऊर्जा भरेंगी।

0 comments:
Post a Comment