शुरुआती चरण में 6 विषयों की पढ़ाई
इन नए डिग्री कॉलेजों में पहले चरण में छह प्रमुख विषयों की पढ़ाई शुरू की जाएगी। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास, अर्थशास्त्र, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र शामिल हैं। सरकार का उद्देश्य है कि छात्रों को शुरुआत से ही मूलभूत और रोजगार उन्मुख विषयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले।
तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा
मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में सभी प्रमंडलीय आयुक्त, जिलाधिकारी, विश्वविद्यालयों के कुलपति और शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में कॉलेजों के संचालन को लेकर सभी जिलों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।
हर कॉलेज को मिल रहा बजट
सरकार ने प्रत्येक कॉलेज के लिए वित्तीय सहायता भी स्वीकृत की है। शैक्षणिक गतिविधियों और जरूरी संसाधनों के लिए प्रति कॉलेज 30 लाख रुपये फर्नीचर, उपकरण और अन्य शैक्षणिक सामग्री पर खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा भवन मरम्मत और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए प्रति कॉलेज 20 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि जिलों को दी गई है।
छात्रों में दिखा उत्साह
शैक्षणिक सत्र 2026-30 के लिए अब तक 57,421 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें इतिहास और हिंदी विषयों को सबसे अधिक पसंद किया गया है। इतिहास में 17,105 और हिंदी में 25,790 आवेदन दर्ज किए गए हैं, जो छात्रों की बढ़ती रुचि को दर्शाता है।
.png)
0 comments:
Post a Comment