1. बिहार राज्य खेल प्राधिकरण (BSSA) भर्ती 2026
राजगीर स्थित खेल उत्कृष्टता केंद्र के लिए स्पोर्ट्स साइंस एवं सपोर्ट स्टाफ के 17 पदों पर भर्ती निकली है। स्पोर्ट्स साइंस, न्यूट्रिशन, फिजियोथेरेपी, स्पोर्ट्स मेडिसिन, योग और संबंधित विषयों में योग्यता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2026 है।
2. बिहार पुलिस ASI (टेक्निकल) भर्ती 2026
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने सहायक उपनिरीक्षक (तकनीकी) के 22 पदों पर आवेदन मांगे हैं। मान्यता प्राप्त संस्थान से डिप्लोमा करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून 2026 निर्धारित है।
3. BTSC फूड एनालिस्ट भर्ती 2026
बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने फूड एनालिस्ट के 11 पदों पर भर्ती निकाली है। बीएससी, एमएससी, एमफिल या पीएचडी योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 19 जून 2026 है। इन तीनों भर्तियों के जरिए बिहार के युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर मिला है। योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment