पश्चिमी यूपी में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत और मेरठ जैसे जिलों में 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की चेतावनी दी है। इन क्षेत्रों में हालात को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह पश्चिमी विक्षोभ पिछले कुछ सिस्टम की तुलना में कमजोर है, लेकिन इसका असर स्थानीय स्तर पर दिखाई देगा।
गर्मी और उमस के बाद बदला मौसम
पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई हिस्सों में तेज गर्मी और उमस का असर देखने को मिल रहा था। बुधवार को भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।
इन जिलों में आंधी-बारिश के येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने नोएडा, मथुरा, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद और संभल सहित आसपास के क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और हल्की बारिश की संभावना है।
5-6 जून को बढ़ेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 5 और 6 जून को इस पश्चिमी विक्षोभ का असर मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंच सकता है। इस दौरान कई जगहों पर आंधी और छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि, विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि इस बदलाव से तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है।

0 comments:
Post a Comment