तकनीकी कौशल पर जोर
आज के समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग और आईटी समेत लगभग हर क्षेत्र में तेजी से अपनी जगह बना रही है। ऐसे में युवाओं को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने के लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को एआई की बुनियादी जानकारी देना और नई तकनीकों के उपयोग के प्रति जागरूक बनाना है।
तीन घंटे में मिलेगा प्रशिक्षण
इस ऑनलाइन कोर्स की अवधि लगभग तीन घंटे निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को एआई की मूल अवधारणाओं, इसके उपयोग और विभिन्न क्षेत्रों में इसके बढ़ते महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद अभ्यर्थियों का ऑनलाइन मूल्यांकन भी किया जाएगा।
सफल अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र
कोर्स पूरा करने और मूल्यांकन में सफल होने वाले प्रतिभागियों को उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और ओरेकल विश्वविद्यालय की ओर से संयुक्त प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। यह प्रमाण पत्र युवाओं के कौशल विकास और भविष्य में रोजगार के अवसरों को बेहतर बनाने में सहायक हो सकता है।
विद्यार्थियों से लेकर नौकरीपेशा लोगों तक को लाभ
यह कार्यक्रम केवल छात्रों के लिए ही नहीं बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, नौकरीपेशा कर्मचारियों और नई तकनीक सीखने के इच्छुक सभी लोगों के लिए उपयोगी साबित हो सकता है। एआई के क्षेत्र में बढ़ती संभावनाओं को देखते हुए यह प्रशिक्षण करियर निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इच्छुक अभ्यर्थी ऐसे करें ऑनलाइन के द्वारा पंजीकरण
इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 'एआई फॉर ऑल' लिंक के माध्यम से निशुल्क पंजीकरण कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के बाद प्रशिक्षण तुरंत शुरू किया जा सकता है, जिससे प्रतिभागी अपनी सुविधानुसार किसी भी समय कोर्स पूरा कर सकते हैं।

0 comments:
Post a Comment