मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना के माध्यम से युवाओं को सिविल सेवा, एनडीए, सीडीएस और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाता है।
नए सत्र 2026-27 के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया
अभ्युदय योजना के तहत नए सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। राजधानी लखनऊ में योजना के तहत कई केंद्रों पर आवेदन लिए जा रहे हैं। अभ्यर्थी निर्धारित समय के दौरान आवेदन फॉर्म प्राप्त कर जमा कर सकते हैं। लखनऊ में अभ्युदय योजना के कुल 13 केंद्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।
इन केंद्रों पर कर सकते हैं आवेदन
लखनऊ के विभिन्न कॉलेजों और संस्थानों में अभ्युदय कोचिंग केंद्र बनाए गए हैं। इनमें लखनऊ विश्वविद्यालय का ओएनजीसी भवन, नेशनल पीजी कॉलेज, कालीचरण कॉलेज, एपी सेन मेमोरियल गर्ल्स कॉलेज, भाषा विश्वविद्यालय सहित कई केंद्र शामिल हैं। अभ्यर्थी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संबंधित केंद्रों पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
परीक्षा या मेरिट से होगा चयन
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा या मेरिट के आधार पर किया जाएगा। चयनित छात्रों की कक्षाएं 1 जुलाई से शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए उम्मीदवारों को समय पर आवेदन करने और जरूरी दस्तावेजों के साथ फॉर्म जमा करने की सलाह दी गई है।
युवाओं के लिए बढ़ा अवसर
मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर देना है। आवेदन की तारीख बढ़ने से अधिक संख्या में युवा इस योजना से जुड़ सकेंगे।
.png)
0 comments:
Post a Comment