Indian Navy Recruitment 2026: 60 पदों के लिए आवेदन

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने युवाओं के लिए एक बड़ा भर्ती अवसर जारी किया है। 10+2 B.Tech Cadet Entry Scheme जनवरी 2027 कोर्स के तहत कुल 60 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह भर्ती तकनीकी शाखाओं में Permanent Commissioned Officer बनने का सुनहरा मौका देती है।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 मई 2026 से शुरू होकर 18 जून 2026 तक चलेगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इसको लेकर दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं।

कुल पदों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 60 रिक्तियां निकाली गई हैं, जिन्हें दो प्रमुख तकनीकी शाखाओं में बांटा गया है:

Mechanical Engineering: 30 पद

Electronics & Communication Engineering: 30 पद

यह भर्ती पुरुष और महिला दोनों अविवाहित उम्मीदवारों के लिए खुली है।

शैक्षणिक योग्यता और पात्रता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक शर्तें पूरी करनी होंगी। उम्मीदवार ने 10+2 (इंटरमीडिएट) परीक्षा पास की हो, फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) में कम से कम 70% अंक जरूरी, अंग्रेजी विषय में कम से कम 50% अंक होना अनिवार्य, उम्मीदवार ने JEE (Main) 2026 परीक्षा में भाग लिया हो। इन सभी शर्तों को पूरा करने वाले उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र होंगे।

चयन की क्या होगी प्रक्रिया

भारतीय नौसेना में चयन एक बहु-स्तरीय प्रक्रिया के माध्यम से किया जाएगा। JEE (Main) 2026 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, SSB इंटरव्यू (Service Selection Board), मेडिकल परीक्षण, अंतिम मेरिट सूची। SSB इंटरव्यू में उम्मीदवारों की मानसिक क्षमता, नेतृत्व कौशल और व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया जाएगा।

प्रशिक्षण और कोर्स डिटेल

चयनित उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना अकादमी (INA), एझिमाला में चार वर्षीय B.Tech कोर्स कराया जाएगा। इस दौरान कैडेट्स को तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ सैन्य प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। कोर्स पूरा करने के बाद उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना में Permanent Commissioned Officer के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

0 comments:

Post a Comment