45 दिन की पाबंदी खत्म
पहले ग्रामीण इलाकों में दूसरा सिलिंडर बुक करने के लिए करीब 45 दिनों का अंतर रखा गया था। बड़े परिवारों और ज्यादा गैस खपत वाले घरों के लिए यह व्यवस्था परेशानी का कारण बन रही थी। अब इस अंतर को हटाने से जरूरत के मुताबिक सिलिंडर बुक करना आसान होगा। उपभोक्ता 25 दिनों के अंतराल पर दूसरा एलपीजी सिलिंडर बुक करा सकेंगे।
तेल कंपनियों को दिए निर्देश
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने इस संबंध में प्रमुख तेल विपणन कंपनियों को निर्देश जारी किए हैं। नई व्यवस्था इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के उपभोक्ताओं पर लागू होगी।
यह पाबंदी फरवरी 2026 में आपूर्ति से जुड़ी परिस्थितियों और जमाखोरी पर नियंत्रण के लिए लागू की गई थी। अब व्यवस्था सामान्य होने के बाद ग्रामीण उपभोक्ताओं को पहले जैसी परेशानी से राहत देने की दिशा में कदम उठाया गया है।
इस फैसले से खासतौर पर ग्रामीण परिवारों और उज्ज्वला लाभार्थियों को जरूरत के समय रसोई गैस उपलब्ध कराने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
0 comments:
Post a Comment