बढ़ेगी रेल लाइनों की क्षमता
रेलवे के करीब 11 हजार किलोमीटर लंबे हाई-डेंसिटी नेटवर्क पर देश के रेल यातायात का बड़ा हिस्सा निर्भर है। सरकार इन सात प्रमुख मार्गों को चरणबद्ध तरीके से चार-लेन करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। इनमें दिल्ली-हावड़ा, हावड़ा-चेन्नई, चेन्नई-मुंबई, मुंबई-दिल्ली, दिल्ली-चेन्नई, मुंबई-हावड़ा और दिल्ली-गुवाहाटी मार्ग शामिल हैं।
3 परियोजनाओं पर 10,783 करोड़ खर्च
हालिया मंजूरी के तहत करीब 10,783 करोड़ रुपये की तीन मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं पांच राज्यों के 14 जिलों को कवर करेंगी। इससे व्यस्त रेल मार्गों पर अतिरिक्त लाइनें उपलब्ध होंगी और यात्री व मालगाड़ियों के संचालन में सुधार आएगा।
नई रेल लाइनों से माल ढुलाई की क्षमता बढ़ने के साथ परिवहन व्यवस्था को भी गति मिलने की उम्मीद है। इससे उद्योग, व्यापार और संबंधित क्षेत्रों में कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

0 comments:
Post a Comment